नई दिल्ली। सर्दी के दिनों में अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने का करता है, तो आप चिल्ली गार्लिक पराठा ट्राई कर सकते हैं। यह पराठा बनाने में बहुत आसान है। इसके साथ ही यह सर्दी के दिनों में आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाएगा। ऑफिस या कॉलेज के लिए अगर आप लेट हो रहे हैं तो आप इसे बहुत ही जल्दी और आसानी से बनाकर ब्रेकफास्ट के अलावा लंच के लिए भी पैक कर सकते हैं। चिल्ली गार्लिक पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है साथ ही सर्दी के मौसम में आपको इसका स्वाद और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। अगर आपको बार-बार कुछ स्नैक्स या चटपटे खान ही क्रेविंग हो रही है तब भी आप इस देश को ट्राई कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि चिल्ली गार्लिक पराठा कैसे बनाना है
गार्लिक पराठा बनाने के लिए सामग्री
मक्खन
चिली फ्लेक्स
लहसुन
हरा धनिया
आटा
तेल या घी
पराठा बनाने की विधि
कटोरे में मक्खन डाले घीसे हुए लहसुन और चीली फ्लेक्स, धनिया डालकर मिलालें, सभी को अच्छे से मिलाते हुए अलग रखें अब दूसरे कटोरे में आटा गुथे, थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से आटा डालकर मिलाएं, इसके बाद नॉन स्टिक तवा लेकर गर्म करें तवे में मख्खन डालें और फिर पराठा बनाएं दोनों तरफ से अच्छे से भूरा होने तक सेकना है। फिर गरम गरम इस पराठा को आप अपने मनपसंद हरी चटनी या फिर दही के साथ सर्व करें, इस पराठे का स्वाद छोटे से बच्चे से लेकर बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। इसे आप अपने लंच बॉक्स के लिए भी पैक कर सकते हैं। आप को रेस्टोरेंट में मिलने वाले चिल्ली गार्लिक ब्रेड का टेस्ट देगा।