Home Remedies to get rid of mosquito: ठंड के समय में मच्छरों का प्रकोप कम रहता है। इससे लोगों को राहत मिलती है। लेकिन जैसे ही मौसम में गर्माहट बढ़ती है। दोबारा से मच्छरों का हमला शुरु हो जाता है। ऐसे में आपके लिए मुश्किल बढ़ जाती है। बता दें कि मच्छरों की वजह से आप ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। इसके साथ ही मच्छर कई तरह की बिमारियों को भी अपने साथ लेकर आता है।
हालांकि मच्छरों को भगाने के लिए अन्य कई साधन उपलब्ध हैं। लेकिन वे साधन कभी काम नहीं आते।बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम नहीं आती हैं। अगर आप भी परेशान हैं तो ये उपाय कर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।
लेकीन अब आपको मच्छरों की चिंता छोड़ देनी है। आज हम अपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से आप मच्छरों को अपने घर से दूर रख सकते हैं। और अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में
कपूर:
कपूर बहुत उपयोगी होता है। कहते हैं कि कपूर को जलाने से वातावरण में शुद्धि आती है। इसके साथ ही इसे बहुत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि कपूर का इस्तेमाल हर पूजा पाठ में किया जाता है। इसके साथ ही कपूर के कई मेडिकल लाभ भी हैं। लेकीन हम आज आपको कपूर के अन्य लाभों के बारे में नहीं बता रहें हैं। हम आपको केवल ये बता रहें हैं कि अगर आपने अपने कमरे में कपूर को जला दिया तो फिर आपकी मुसीबत कम हो जाएंगी। उसके बाद आपके घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे।
लहसुन
लहसुन की गंध बहुत तेज़ होती है। यही वजह होती है कि इसकी गंध को सूंघकर मच्छर भाग जाते हैं। अगर आपके घर में भी मच्छरों का उपद्रव बढ़ गया है तो आप इसका उपयोग कर सकतें हैं। लहसुन के उपयोग से घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे। मच्छरों से बचना चाहते हैं तो इसके रस को अपने शरीर पर लगा लें या फिर इसे अपने कमरे में छिड़क लें।
लैवेंडर
लैवेंडर का फूल काफ़ी सुगंधित होता है। इससे आपके घर का वातावरण तो सुगंधित रहता ही है। इसके साथ ही ये मच्छरों को दूर भगाने का भी एक शानदार तरीका है। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को एक कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।
अजवाइन और सरसों का तेल
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
नींबू और साथ में नीलगिरी का तेल
अगर आपके मच्छर भगाने वाले मशीन में रिफिल खत्म हो गया है तो उसमें नींबू का रस या फिर नीलगिरी के तेल को लगाए। अगर आपने ऐसा कर लिया तो आपके घर से मच्छरों की आबादी खत्म हो जाएंगी।
नीम का तेल
अगर आप नीम के तेल का प्रयोग करते हैं और उसके रस को अपने हाथ और पैर में लगाते हैं तो आपको मच्छर से छुटकारा मिल सकता है।नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।