Holi 2023: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर बड़े ही धूम – धाम से होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते है। यह रंगों का त्योहार होता है। यह त्योहार दो दिन तक चलता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। जबकि दूसरे दिन रंग का त्योहार होली का दिन होता है। होली में लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे के गले लगकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली के डेट को लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूजन है। तो आईये आज हम यहां आपको बताते हैं कि होली का त्योहार कब और किस दिन मनाया जायेगा।
होली 2023 डेट (Holi 2023 Date)
हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल 7 मार्च के दिन होलिका दहन (Holika Dahan Date) किया जायेगा। इस साल 8 मार्च 2023 को होली का त्यौहार मनाया जायेगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) 7 मार्च की शाम 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा जो रात 8 बजकर 58 मिनट तक जारी रहेगा। यानि 2 घंटे के अंदर ही आपको होलिका दहन करना होगा। ऐसी मान्तया है कि होलिका दहन की लपटें बहुत लाभकारी होती है। होली दहन के लिए पूजा करने से आपकी सभी तकलीफें हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। होलिक दहन की अग्नि नकारात्मकता का नाश करती है। दहन में परिक्रमा बेहद शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि परिक्रमा करते हुए अपनी मनोकामनाए कहने से जल्द ही पूर्ण हो जाती है।
इस साल होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी। साल होली का त्योहार 08 मार्च दिन बुधवार के दिन मनाया जायेगा। होली को धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है। होली के दिन सभी एक दूसरे से गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। होली के दिन घरों में खूब सारे पकवान भी बनाये जाते हैं। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई भी देते हैं।