नई दिल्लीः हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी की पहचान किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं हैं, जिनके मंच पर ही आते ही फैंस की भीड़ लग जाती हैं। इतना ही सपना चौधरी डांसिंग से अलग भी वयक्तिगत जिंदगी जीती हैं, जो कभी किसी रिजॉर्ट और पर्यटन स्थलों पर टहलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही सपना लग्जरी कारें और आलीशान बंगलों में रहने की भी शौकीन हैं।
सपना ने बीते साल वीर शाहू से शादी की जानकारी दे सबको दिया था, जिनके एक बच्चा भी है। पति वीर साहू के साथ आए दिन सैर सपाटा करते हुए फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच सपना और उनके पति वीर साहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसमें दोनों सड़क पर एक साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा हैं, जिसमें सपना सफेद कलर की शर्ट में दिख रही हैं। बिजुअल में बैकग्राउंड से कुछ सॉन्ग की आवाज सुनी जा रही है। वीर साहू उनके साथ कदमताल मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वैसे वायरल वीडियो को काफी पुराना बताया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CfYj7M3ghi3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again