नई दिल्ली: बीते कुछ सालों में हमने किचन की दुनिया में कई सारे बदलाव देखे है। इन्हीं सब बदलाव के बीच सबसे बड़ा बदलाव बर्तनों को लेकर दिखा है। आजकल हर घरों में आपको नॉनस्टिक कुकवेयर बर्तन देखने को मिलते हैं। लोगों में इस तरह के बर्तनों को यूज करने का एक अलग ही चलन देखने को मिल रहा है। जितना ही यह बर्तन हमारे आपके लिए फायदेमंद होता है उतना ही इसे संभाल कर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इन्हें हम आम बर्तनों की तरह नहीं धो सकते हैं। इनको साफ करने वक्त हमें कई तरह की सावधानी को बरतना पड़ता है। हमने ये पाया है कि कई बार नॉनस्टिक कुकवेयर बर्तन आम बर्तनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में सॉफ्ट क्लीनिंग से इसकी सफाई भी मन लायक नहीं हो पाती है। आइए इस खबर में हम आगे जानेंगे कि किस तरह आसानी से हम नॉनस्टिक कूकवेयर् बर्तनों की सफाई कर सकते हैं।
जानें नॉनस्टिक कूकवेयर बर्तनों की किस तरह करे सफाई
1. पूरी तरह से होने दे ठंडा कुकवेयर को
नॉनस्टिक कुकरवेयर बर्तनों को धोने में बिल्कुल भी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। हमें सबसे पहले जब इसमें खाना बन जाए तो इसकी ठंडे होने का इंतजार करना चाहिए। गर्म बर्तनों को अचानक से ठंडे पानी भिगोने से इसके सरफेस उखड़ जाने का डर बना रहता है। वही बर्तन के ठंडे हो जाने के बाद इसकी सफाई करना सही विकल्प के रूप में माना जाता है।
2. गर्म पानी वाले साबुन से साफ करें
जब पूरी तरह से बर्तन ठंडा हो जाए, तो इसकी सतह से किसी भी तरफ के फूड, तेल या चिकनाई को हटाने के लिए आप एक गर्म पानी में साबुन या डिश वॉश लिक्विड को मिलाएं. और इसके बाद स्पंज की मदद लें.
3. डायरेक्ट यूज करने से बचे साबुन और डिश वॉश लिक्विड को
हमने अक्सर कई लोगों को देखा है कि बर्तनों पर डायरेक्टरी साबुन या डिश वॉश लिक्विड को सीधा सीधा डाल देते हैं जो कि साफ तौर पर गलत है। इसका सही तरीका ये है कि आप पानी में या स्पंज पर लिक्विड या साबुन का इस्तेमाल करें पहले। उसके बाद धीरे-धीरे बर्तनों पर स्पंज के द्वारा सफाई करें।
4. सुखाए बर्तनों को
बर्तनों को अच्छे तरीके से साफ करने के बाद आखिर में आप मुलायम कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ का भी उपयोग कर सकते हैं। बर्तनों को हमेशा वर्टिकल डीसी रेट पर ही रखने की कोशिश करें अगर ये आपके पास उपलब्ध नहीं है तो पेपर टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं आप। इससे नॉन स्टिक कुकर बर्तन में खरोच आने की संभावनाएं कम हो जाती है।
निरंतर आप इन चार स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने नॉनस्टिक कुकवेयर को साफ करते हैं तो इससे आपके बर्तनों की आयु बढ़ जाएगी और अच्छे से सफाई हो पाएगी।