Garlic Water Health Benefits: शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए आजकल लोग एक्सरसाइज, योगा, बैलेंस डाइट जैसी कई चीजों को अपनाते हैं। लेकिन वहीं ज्यादातर लोग घरेलू उपायों को आजमाना भूल जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज सुबह खाली पेट पानी पीने के लिए घर के बड़े और बुजुर्ग सलाह देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने लहसुन के पानी का सेवन किया। जाता है? लहसुन (Garlic Benefits) में पाए जाने वाले मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीपैरासिटिक के गुण हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तो आइए आपको बताते है इसके फायदे (Lehsun ka pani peene ke fayde) और इसका पानी कैसे बनाएं।
लहसुन में पर्याप्त मात्रा में एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा लहसुन में विटामिन B1, B6 और C समेत मैंगनीज कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता हैं।
Health Benefits Of Drinking Garlic Water
पाचन और पेट संबंधी दिक्कतों (Stomach or digest problem)
लहसुन में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन और पेट संबंधी समस्याओं के लिए बेहतर होते हैं। जिन लोगों को पेट में दर्द, ऐंठन, सूजन और गैस की दिक्कतें होती है उन्हें लहसुन के पानी की सलाह दी जाती है।
ब्लड प्रेशर (Blood pressure)
लहसुन एक नैचुरल तरीके से खून को पतला करने में फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह लहसुन का पानी पीने से ब्लड प्रेशर (Garlic Water for blood Pressure) की परेशानियों से राहत पाई जाती है।
सर्दी-जुकाम(cold)
बदलते सीजन और कमजोर इम्यूनिटी के वजह से जिन लोगों को सर्दी-जुकाम (Cold And Cough) की समस्या ज्यादा होती उन्हें लहसुन का पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिसमें एंटीबायोटिक, एंटी फंगल के गुण शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में हेल्प करता हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद (Heart problem Benefits)
एलिसिन में समृद्ध लहसुन, एक ऑर्गोसल्फर यौगिक (organosulfur compound) पाया जाता है, जो दिल से संबंधित बीमारियों को दूर रखता है।
पीरियड्स ( periods)
जिन लड़कियों को पीरियड्स में कमर दर्द, शरीर और पेट में ऐंठन की दिक्कतें होती है उन्हें भी लहसुन का पानी पीना चाहिए। इससे काफी आराम मिल सकता है।
How To Make Garlic Water
• लहसुन का पानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन चाहिए जिसके लिए 2 गिलास पानी को गर्म करना होता है।
• इस पानी में लहसुन की 2 से 3 कलियां डालकर अच्छे से उबाल लें।
• लहसुन की कलियों को पानी में उबाल लें, जब तक कि ये आधा न रह जाएं।
• अब आप इसमें अपने स्वाद के लिए शहद या काली मिर्च और नमक डाल पी सकते हैं।