नई दिल्ली: हमारे देश में ज्यादातर लोग खाने में वाइट राइस को खाना ही पसंद करते हैं। कई लोगों को ये तक जानकारी नहीं है कि इसके अलावा भी एक और चावल है जिसे हम ब्राउन राइस के नाम से जानते है। यह सेहत के लिए वाइट राइस के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती है। इसका रोज सेवन करने से हमारे अंदर मौजूद ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है और साथ ही ये हमारे वजन को कम करने के लिए भी लाभदायक है। ब्राउन राइस दिल से संबंधित रोगों को भी दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप भी अपने सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं तो आप अपनी डाइट में वाइट राइस को बदल कर ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।
धीरे-धीरे इसका चलन बढ़ता जा रहा है। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर आजकल कुछ ज्यादा सोचने लगे हैं।अपने अच्छे सेहत को ध्यान में रखते हुए लोगों ने अपनी डाइट में इसको शामिल करना शुरू कर दिया है। हेल्थलाइंस के अनुसार ब्राउन राइस में व्हाइट राइस के मुताबिक ज्यादा न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। वही हमें ये भी पता चला है कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी के मामले में दोनों चावल एक समान है।
ब्राउन राइस खाने के 4 महत्वपूर्ण फायदे
वजन कम करने में सफल है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं चावल खाने से हमें अक्सर बताया गया है कि हमारे वजन में बढ़ोतरी होती है। वहीं अगर हम व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस खाना शुरू कर दें तो इससे हम अपने बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। ब्राउन राइस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके बाद हमारा पेट काफी देर तक भरा हुआ होता है। बार-बार होने वाली क्रेविंग की इच्छा भी इससे कम होती है। इसका निरंतर सेवन करने से हमारे बेली फैट में भी काफी कमी आती है।
डायबिटीज पेशेंट के लिए अमृत
जैसा कि कई बार डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सफेद चावल खाने से हमारे शरीर में ब्लड शुगर के लेवल काफी तेजी से बढ़ता है। वही इसके जगह अगर हम ब्राउन राइस का प्रयोग करें तो ये हमारे डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। ब्राउन राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद चावल के मुकाबले कम होता है, जिससे ये धीमी गति से डाइजेस्ट होता है और इसका ब्लड शुगर पर भी कम प्रभाव पड़ता है। अगर आप स्वस्थ है आपको किसी भी तरह की डायबिटीज की प्रॉब्लम नहीं है और आप नियमित रूप से ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे हैं तो भविष्य में आपको इस समस्या से कभी जूझना नहीं पड़ेगा।
हार्ट के मरीजों के लिए असरदार
हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण ऑर्गन हार्ट को माना जाता है। डॉक्टर और एक्सपर्ट हमेशा से ही ये सलाह देते हैं कि सबसे ज्यादा ख्याल हमें हमारे हार्ट का ही रखना चाहिए। अगर हम ब्राउन राइस का सेवन करते हैं तो इसमें में ज्यादातर फाइबर मौजूद होता और साथ ही कुछ ऐसे न्यूट्रींस होते हैं जो हमारे होने वाले हार्ट डिजीज को भी कम करता है। मैग्नीशियम और लिग्नेस हमारे हार्ट के लिए काफी जरूरी होता है। ब्राउन राइस में इन दोनों की मात्राएं भरपूर पाई जाती है।
ग्लूटेन फ्री होता है ब्राउन राइस
आमतौर पर जो भी अनाज हम खाते हैं उस में भारी मात्रा में ग्लूटेन मौजूद होता है। ग्लूटेन एक तरह से प्रोटीन का ही प्रकार है। कई लोग ऐसे भी पाए जाते हैं जिनको ग्लूटेन वाला फूड खाने से काफी तकलीफ होती है। उन लोगों के लिए ब्राउन राइस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि ब्राउन राइस ग्लूटेन फ्री होता है। वह अपने रोजाना डाइट में इस राइस को शामिल कर खुशहाली से जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं।