नई दिल्ली। तापमान ठंडा होने के चलते सर्दी के दिनों में कब्ज एक आम समस्या में से एक है। कब्ज की समस्या ज्यादातर मसालेदार खाने या फिर कम पानी पीने के चलते होती है। अगर आपको अक्सर कब्ज की दिक्कत होती है, तो आपको सुबह सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
जिससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सके, इसके अलावा सर्द के दिनों में लोग ज्यादा हलचल एवं एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जिसके चलते भी इसका असर आपके बॉडी पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप सर्द के दिनों में कब्ज से राहत पाने के लिए किन चीजों के सेवन से अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं। सुबह खाली पेट खजूर खाने से कब्ज की दिक्कत दूर होगी इसके सेवन से आप को भरपूर एनर्जी भी मिलेगी। खजूर खाने के लिए आप रात में दो खजूर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं इससे भी आपको अच्छा फायदा मिलेगा।
मेथी के बीज कब्जे एवं गैस की दिक्कत को दूर करने के लिए मेथी दाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है इसके लिए आप रात में एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पिएं इससे कब्ज के अलावा अन्य स्वास्थ्य बेनिफिट्स मिलेंगे।
गाय का शुद्ध देसी घी
कब्ज की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप देसी घी का सुबह खाली पेट सेवन करें, इससे कब्ज के अलावा त्वचा को भी अच्छा फायदा मिलेगा।
आंवला आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है साथ ही यह कब्ज की समस्या को राहत दिलाने के लिए फायदेमंद माना गया है। सुबह खाली पेट अगर आप आंवला खाते हैं तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।
भीगी हुई किशमिश भी कब्ज की समस्या को ठीक करने के लिए फायदेमंद मानी गई है। कब्ज के सेवन से आप खून की कमी को भी दूर कर सकते हैं, इसलिए आप भीगी हुई किशमिश को सुबह खाली पेट जरूर खाएं।