नई दिल्ली: हमने कई सारे लोगों को अपने पसंदीदा पोजीशन में सोते देखा है। सभी अपने कंफर्ट के अनुसार सोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे पोजीशन है जिसमें सोने से हमारे शरीर को भारी-भरकम नुकसान झेलना पड़ता है। काफी सारे लोगों से बातचीत करने के बाद हमें यह मालूम चला है कि लोग पेट के बल सोना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें यह पोजीशन भले ही आपको कुछ क्षणों के लिए आराम देता होगा लेकिन इससे हमारे शरीर को भयानक नुकसान झेलना पड़ता है। इस लेख के जरिया आज हम आपको बताएंगे कि पेट के बल सोने से किस तरह की परेशानियों से आप जूझ सकते हैं।
बीच में ही नींद टूटने का होता है डर
पेट के बल सोने से पहले ही आपको रिलैक्स महसूस होता होगा लेकिन यह आपके सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। आपको जानकारी दे दे की पेट के बल सोने से हमारी रीड की हड्डी स्थिर नहीं रहती जिसके कारण हमारे शरीर का पूरा वजन बिचले हिस्से पर होता है। यही कारण है कि रीड की हड्डी को सही पोजीशन नहीं मिल पाता स्थिर रहने के लिए। इसके कारण हमारे शरीर में मौजूद अलग-अलग हिस्सों में दर्द शुरू हो जाता है। जिसके कारण आपकी नींद बीच में ही टूट जाती है। इन परेशानियों से अगर आप बचना चाहते हैं तो पेट के बल सोने से हमेशा ही बचे।
कंधे और गर्दन में होते हैं अनचाहे दर्द
कंधे और गर्दन को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता है पेट के बल सोने से। यही कारण है कि हमारे गर्दन के मांस पेशियों में फिर खिंचाव जैसी समस्याएं आने लगती हैं। पेट के बल सोने से हमारे पांव में झुनझुनी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है। वहीं अगर आप पूरी रात पेट के बल सोकर गुजारते हैं तो सुबह उठते ही आपको कुछ अच्छा महसूस नहीं होगा। और साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्से में दर्द का अनुभव भी होगा। अगर आप चाहते हैं कि सुबह उठते ही आप ताजगी महसूस करें और किसी भी तरह का दर्द का अनुभव ना करें तो पेट के बल सोना आज से ही बंद कर दें।
गर्भवती महिलाओं के लिए हैं नुक्सान देह
गर्भवती महिलाओं को पेट के बल सोने से भारी नुकसान झेलना पड़ता है। पेट में पल रहे बच्चे पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। उन्हें इस पोजीशन में सोने से हमेशा ही बचना चाहिए। अगर आपको भी कब्ज जैसी समस्याएं हैं तो आप भी पेट के बल सोने से बचे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)