Chanakya Niti: दुखी से दुखी मनुष्य भी आचार्य चाणक्य के इन नीतियों को अपना के अपने जीवन में सफलता और कामयाबी की बुलंदियों को छू सकता है। अगर आप सुबह सुबह उठकर इन कार्यों को करते हैं तो आपके सारे बिगड़े और रुके हुए काम बनेंगे। तो आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने किन बातों के बारे में बात की है जिससे आपकी दिन की शुरुआत अच्छी होती है। तो आपके सारे कार्य बनने लगते हैं। आचार्य चाणक्य का मानना है कि दिन की सुबह की शुरुआत अच्छी चीजों के साथ होनी चाहिए। व्यक्ति को कुछ ऐसे नियमों का पालन करना चाहिए जिससे वे अपने जीवन में तरक्की पा सके और अपने लक्ष्य को पा सके।
वक्त की कीमत को समझने वाले व्यक्ति कभी भी असफल नहीं होते हैं, चाणक्य के मुताबिक सुबह के समय बहुत महत्वपूर्ण होता है इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। रोजाना अगर आप सुबह जल्दी उठकर इन चार बातों को ध्यान में रखते हुए इनका पालन करते हैं तो आपके जीवन में सफलता और तरक्की निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।
जल्दी उठना
आचार्य चाणक्य ने जल्दी उठने वाले व्यक्तियों को बहुत अच्छा कहा है और कहा है कि जो व्यक्ति देर तक सोते हैं उनके सेहत और कैरियर दोनों ही खराब होते हैं। जल्दी सोना और जल्दी उठना आपके तरक्की और सक्सेस की पहली सीढ़ी है। इसलिए सुबह उठकर अपना काम जल्द से जल्द खत्म कर सकते हैं। देर रात तक जगने से आपका स्वास्थ्य खराब होगा साथ ही आप सुबह उठने में देर होंगे, इसलिए आप जल्दी सो कर सुबह जल्दी उठें और अपने काम को समय से समाप्त करें।
प्लानिंग
आचार्य चाणक्य का कहना है कि सुबह उठने के बाद दिनभर की दिनचर्या की प्लानिंग जरूर करें। इससे आपके दिमाग में एक रूटीन चलते रहता है जिसमें आप दिन भर क्या करने वाले हैं इस बात की योजना चलते रहती है, इससे आपको दिन के लक्ष्य को हासिल करने में दिक्कत नहीं होती है, साथ ही आप आसानी से सभी कार्य को कर लेते हैं। इससे ना ही आपकी समय की बर्बादी होती है और तय समय के भीतर ही आपके सभी काम बन जाते हैं।
टाइम मैनेजमेंट
समय का महत्व जो व्यक्ति समझ लेता है उसका जीवन स्वर्ग के समान है। वह अपने कार्यों को समय से कर लेता है और जल्द ही तरक्की के रास्ते पहुंचता है। समय बहुत मूल्यवान होता है, इसलिए इसका सदुपयोग हर व्यक्ति को करना चाहिए। चाणक्य का कहना है कि जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके सभी कार्य समय पर खत्म कर दें, इससे आपके समय की बर्बादी नहीं होगी। कोई भी काम कल पर नहीं डालना चाहिए ऐसे करने से कामयाबी आपसे दूर हो सकती है। सपनों को सफल बनाने के लिए टाइम टेबल का पालन करें। इसके हिसाब से ही अपने कार्यों को करें इससे ना सिर्फ आपको सफलता मिलेगी बल्कि सम्मान भी मिलेगा।
स्वास्थ्य
कभी भी स्वास्थ्य को लेकर समझौता नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने पर बीमारियां आपको घेर लेती है, रोगी व्यक्ति चाह कर भी अपने किसी भी लक्ष्य को पा नहीं सकता है। शरीर में फुर्ती और एनर्जी होना बहुत महत्वपूर्ण है। आप अगर स्वस्थ हैं तो आप सभी कार्य करने में सक्षम हैं। इसलिए रोजाना योग व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
ये भी पढ़े – अब बिना जिम बिना मेहनत के होगा मोटापा खत्म, केवल अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
ये भी पढ़े – अब मच्छर भगाने के लिए नहीं पड़ेगी AllOut की जरुरत, इन उपाए के करते ही मर जायेंगे सभी Mosquito