नई दिल्ली। ऑफिस कलचर और बीजी लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोग काफी स्ट्रेस में रहते हैं। इसके साथ ही नए साल की शुरुआत लोग नई चीजों एवं नए प्रॉमिसेज़ के साथ शुरू करना चाहते हैं। लोग नए साल के लिए बहुत से नई योजनाएं बनाते हैं ताकि नए साल की शुरुआत के साथ उनके जीवन में कुछ नया हो और बीती पुरानी चीजों से आगे बढ़ पाए। लेकिन बीते हुए साल के अनिश्चिता और परेशानियों के चलते बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको अपने जीवन में नए साल के साथ नए बदलाव करने की आवश्यकता है।
आप ऐसे बहुत से ऐसी चीजें अपना कर कुछ नया कर सकते हैं, जिससे आप स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आपके स्ट्रेस को दूर करने के लिए गेटवे ऑफ लिंग की संस्थापक और निदेशक एवं साइकोथैरेपिस्ट डॉक्टर चांदनी ने नए साल के अवसर पर आपके स्ट्रेस एनजायईटी और मेंटल हेल्थ के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।
आगे बढ़कर सोचे
नए साल के साथ नई शुरुआत करें जिसके साथ आप को बीते हुए कल को बुलाकर आगे के बारे में सोचना चाहिए, हालांकि जो उपलब्धियां अगर आप बीते हुए साल में नहीं अचीव कर पाए हैं, उसके बारे में सोचने के बजाय आगे आपको क्या करना है इसके लिए आप अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और नई मंजिलों के लिए रास्ता बनाएं।
बीते हुए साल में रुके रहने से कुछ नहीं होगा छोटे बदलाव जरूरी है। यदि आपके जीवन में कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जिसे नए साल में सुधारने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अभी से ही तैयारी कर लीजिए इसके लिए आप अपने परिवार के सदस्य दोस्त या किसी अन्य की मदद के सहारे योजना बना सकते हैं। सलाह समर्थन दोनों से ही आपका अच्छा भविष्य निर्माण हो सकता है।
आत्म बल का विकास हर परिस्थिति और व्यक्ति एक जैसा हो यह जरूरी नहीं है व्यक्ति को सभी परिस्थिति के मुताबिक ढ़लना चाहिए। उदासी या स्ट्रेस में रहने से परिस्थिति और भी ज्यादा खराब होती है। ऐसे में खुद मजबूत बने और आत्मा बल के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें।
मजेदार गतिविधियों को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा लोग मौसम या तापमान के कारण खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं। जिससे वे और भी ज्यादा उदास हो जाते हैं लेकिन आप इन माहौल और मौसम का मजा लेना चाहिए, आप अपने पसंद की चीजें करके समय अच्छा बना सकते हैं।