Nirahua Romance Video: भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी जोड़ी जिसे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं वो कोई और नहीं बल्कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Nirahua) और आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey) हैं। जी हां निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इनके गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। इस जोड़ी की एक नई फिल्म ‘गबरु’ जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म का एक गाना ”धानी रंग चुनरिया’ ने बवाल मचा दिया है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़े – कल है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए मेष व सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस सुपर रोमांटिक गाना ‘धानी रंग चुनरिया’ (Dhani Rang Chunariya) के वीडियो को एंटर10 रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, नासिर काज़ी, संजय वर्मा, माया यादव, सोनिया मिश्रा, अनीता सहगल, समर्थ चतुर्वेदी, करण पांडेय अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 89,475 से अधिक बार देखा जा चुका है और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
आपको बता दें कि गाने के निर्देशक महेश पांडेय हैं, जबकि निर्माता महेश पांडेय, मधु पांडेय हैं। इस गाने को संगीत से सजाया है ओम झा ने और गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखें हैं। इस गाने को कल्पना और ओम झा ने मिलकर गाया है। गाने की शुरुआत में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे संग सात फेरे लेते हैं, इसके बाद वो सुहागरात मानते हैं। अब आगे खुद ही देख लीजिये क्या होता है….