Weather News: राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और यूपी में मौसम का मिजाज बार – बार बदलता नजर आ रहा है। अभी सभी जिलों में अलग अलग तापमान देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिली थी, जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो गया था। क्षेत्र में हल्की बारिश से सुबह सात बजे पारा गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बता दें कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय मौसम के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की बात कही गई है।

“दिल्ली के अधिकांश स्थानों (सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई हवाई अड्डे, आयानगर), एनसीआर (लोनी देहात, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद (हरियाणा) गुलावती, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़ (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा (राजस्थान), बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। इसने भविष्यवाणी की है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में आज यानी रविवार को मौसम सुहाना रहा है। लेकिन, उमस की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को चिलचिलाती धूप से तो जरूर राहत मिली है, लेकिन उमस की वजह से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान दिखें। मौसम के करवट लेते ही लोगों को राहत महसूस हुई।

वहीं, दक्षिण भारत पर एक ट्रफ, अरब सागर से 7 जून तक केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में तेज बारिश होने की उम्मीद है। देश में मानसून 5 जून तक दर्ज किया जा सकता है।

 

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *