नई दिल्लीः आधुनिक युग में सोशल मीडिया का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके माध्यम से लोग रातो रात छा भी रहे हैं। हमारे देश और दुनिया में तमाम ऐसे उदाहरण हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने हुनर को लोगों तक पहंचाने में कामयाब हुए हैं।
आए दिन गांव, कस्बों और शहरों के बहुत ऐसे वीडियो हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। शादी समारोह में हुए डांस वीडियो को लोग इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं, जहां लोगों को बहुत ही प्यार देखने को मिलता है।
इस बीच एक और ऐसा ही डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कुछ महिला कमरतोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। यह डांस वीडियो किस शहर का अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन व्यूज जबरदस्त मिल चुके हैं, जिसे आंटी ने अपने ‘मुर्गा नाच’ से यादगार बनाया हुआ है।
https://www.instagram.com/p/ClBDWVjDMIR/
यह गर्दा डांस वीडियो इंस्टाग्राम यूजर maheshdewatwal01 ने 14 नवंबर को शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर बूढ़ों और जवानों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस क्लिप को साझा करते हुए शख्स ने लिखा- मुर्गा डांस, चिकन डांस।
डांस कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं। दरअसल, यह क्लिप विवाह के किसी फंक्शन का है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को ‘चिकन’ सॉन्ग पर नाचते देखता जा रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।