Lucky Plant for Money: नए साल 2023 (New Year 2023) की शुरुआत हो चुकी हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग जीवन में खूब तरक्की पाना चाहता हैं। नए साल शुरू होने के साथ ही कुछ लोग अपने घरों को और भी खूबसूरत बनाने में लगे हुए हैं। ज्यादातर लोगों को अपने घरों में पेड़ – पौधे लगाना पसंद होता है।
आपने देखा होगा कि कई लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, ताकि उनके घर में पैसों का अभाव ना हो। लेकिन, आज हम यहां आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रसुला प्लांट लगाना बेहद शुभ होता है। इस पौधे को घर में लगाने से पैसा खिंचकर चला आता है। इस पौधे को लगाने से घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है। इतना ही नहीं तरक्की के नए रास्ते भी खुलने लगते हैं। इसे मनी ट्री भी कहा जाता है।
ऐसे लगाएं ये पौधा
क्रसुला प्लांट को लगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। क्रसुला का पौधा हमेशा घर के एंट्री गेट के दाहिनी तरफ लगाना चाहिए। मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाने से इसका पूरा फल नहीं मिलता है। क्रसुला प्लांट को घर के अंदर भी लगा सकते हैं। यह एक तरह से इनडोर प्लांट है। क्रसुला प्लांट को उत्तर दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। इस पौधे को गलती से भी दक्षिण दिशा में ना लगाए, वरना फायदे की जगह आपको केवल नुकसान होगा।
वास्तु की मानें तो जिस घर में क्रसुला प्लांट लगा होता है, वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। आपकी तमाम परेशनियां भी दूर कर देता है। क्रसुला प्लांट को ऑफिस की डेस्क पर रखने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और आपको हर काम में केवल सफलता ही मिलती है।