Chanakya Niti for Women and Men: महान विद्वान और कूटनीति के ज्ञाता आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने महिलाओं और पुरुषों को लेकर तमाम तरह की बातें बताई है, जिनका पालन करके आप एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताया गया है कि महिलाएं यदि इन 3 काम को करती हैं, तो पुरुषों को गलती से भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में अपराध की तरह माना गया है। तो आईये आज आपको बताते हैं कि पुरूषों को किन 3 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
कपड़े पहनते समय महिलाओं को ना देखें
आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) के मुताबिक, महिलाओं को कपड़े बदलते समय पुरुषों को नहीं देखना चाहिए। अगर गलती से आपकी नजर उधर चली भी जाती है तो तुरंत ही हटा लेना चाहिए। यदि आप छुप – छुपकर महिलाओं को कपडे बदलते हुए देखते हैं, तो इसे अपराध की तरह माना गया है।
श्रृंगार करती महिलाओं को ना देखें
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, जब महिला श्रृंगार कर रही होती हैं, तो पुरुषों को नहीं देखना चाहिए। खासकर, जब महिला काजल लगा रही हो तो गलती से भी आदमियों को नहीं देखना चाहिए। इसका अंजाब बहुत बुरा होता है। यदि कोई महिला बच्चे की मालिश कर रही हो तो पुरुष को नहीं देखना चाहिए।
खाना खाती महिला को भी ना देखें
आज के समय में पति और पत्नी साथ में एक साथ बैठकर खाना खाते है। लेकिन आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) के मुताबिक, पुरुषों को महिलाओं को खाते समय नहीं देखना चाहिए। महिला को खाना खाते देखना शिष्टाचार के खिलाफ होता है। चाणक्य नीति के अनुसार, खाना खाते समय महिला को देखने से वो असहज हो जाती है, वह ठीक से खाना नहीं खा पाती है।