Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के सबसे महान विद्वान, अर्थशास्त्री एवं मार्गदर्शक, रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसे बहुत से बातों का वर्णन किया है जो आज भी मनुष्य के जीवन में मार्गदर्शक के रुप में सहायक करती है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन संपत्ति को लेकर भी बहुत से बातों के बारे में वर्णन किया है। चाणक्य का कहना है कि इंसान जाने अनजाने में ऐसे बहुत से गलतियां करता है जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और वह घर से दूर चली जाती है, जिसके चलते लोगों को व्यापार, व्यवसाय एवं नौकरी में नुकसान होने लगता है।
आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जीवन में कंगाली छाने लगती है लाख कोशिश करने के बाद भी धन-संपत्ति की कमी दूर नहीं होती है ऐसे में आइए जानते हैं उन सभी गलतियों के बारे में जिनका जिक्र आचार्य चाणक्य ने अपने शास्त्र में किया है जिससे आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
बेवजह पैसा खर्चा
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति बेवजह की चीजों पर पैसा खर्च करता है या दिखावा के लिए अपने पैसों का खर्च करता है उससे मां लक्ष्मी की कृपा छीन जाती है। यह लोग जब आर्थिक संकट से घिरते हैं तो इनके जीवन में लंबे समय तक कंगाली और दरिद्रता घेर लेती है क्योंकि इनका सारा पैसा और समय दिखावे में ही गुजर जाता। चाणक्य का कहना है कि ये लोग अपने बर्बादी का रास्ता खुद खोलते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपके पैसे का इन्वेस्टमेंट किस जगह में होना चाहिए, कहां आपके पैसे को खर्च करना है।
रसोई गैस पर झूठे बर्तन, आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो महिलाएं रसोई घर में गैस के ऊपर झूठे बर्तन रखती हैं या चूल्हे के आसपास झूठे बर्तन रखकर छोड़ देती हैं उनसे मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी दोनों नाराज हो जाती हैं। इससे घर की सुख शांति और समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। लोगों के मान सम्मान में कमी आने लगती है और घर में कंगाली एवं दरिद्रता का वास हो जाता है। मां लक्ष्मी के घर से चले जाने का अर्थ है कि आपके जीवन में पैसे की कंगाली या आपका बुरा वक्त का शुरू होना।
शाम के वक्त झाड़ू लगाना
सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना नहीं चाहिए। मां लक्ष्मी शाम में झाड़ू लगाने से नाराज हो जाती है। चाणक्य का कहना है कि शाम के समय झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए, शाम का समय घर में दीया बत्ती करने का होता है साथ ही झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है शाम के समय झाड़ू लगाने से आपके जीवन में आर्थिक संकट आ सकती है। झाड़ू लगाने से आप अपने जीवन में अनचाहे आर्थिक दिक्कतों को समेट लेते हैं। भूल कर भी आपको शाम के वक्त झाड़ू का उपयोग नहीं करना है। आप ना चाहते हुए भी अगर झाड़ू का इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो उसके बदले कपड़े का इस्तेमाल करते हुए सफाई करलें और दूसरे दिन अच्छे से साफ सफाई करें।
आचरण
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति व्यवहारिक या आचरण से दुराचारी होते हैं उनके जीवन से मां लक्ष्मी चले जाती हैं। जो व्यक्ति बुजुर्ग विद्वान महिलाओं या फिर गरीबों को परेशान करते हैं, उनका सम्मान नहीं करते हैं मां लक्ष्मी की कृपा इन पर नहीं बनती है। कभी भी किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। दुर्व्यवहार मनुष्य के अच्छे आचरण का प्रतीक नहीं है। इनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं। जो लोग माता पिता या शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं, उनके जीवन से मां लक्ष्मी दूर चले जाते हैं और उनकी कृपा कभी नहीं मिलती है।