chanakya niti : हम अक्सर चाहते हैं कि हमारा जीवन साथी सबसे हटके और अच्छा हो। इतना ही नहीं ज्यादातर लोग की चाहत होती है कि हमारा पार्टनर हमसे बेहद ही ज्यादा प्यार करें। जिसके आने पर हमारे घर में सुख समृद्धि बनी रहे। इस बदलती दुनिया में एक अच्छा जीवन साथी पाना और इसके साथ रिश्ता निभाना काफी मुश्किल और चुनौती भरा सफर रहता है, जिसमें अक्सर लोग चूक जाते हैं।
आचार्य चाणक्य ने अपनी शास्त्र नीति में कई बातें बताई जो लोगों के लिए हित जनक साबित हुई। उन्होंने अपने ग्रंथों में राजनीतिक और सामाजिक जन जीवन के बारे में अधिक मूल्य वान बातें लिखी है। उन्होंने मानव समाज में नारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण माना है। और कुछ ऐसी बातें बताई है, जो हमारे जीवन शैली को आगे बढ़ाने में काफी सहायक जनक साबित होती है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी खास बातें।
बड़े भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग
जिनकी पत्नी मधुर बोलने वाली सुंदर और धन को संजोग के रखने वाली होती है। उनके घर में कोई संकट नहीं होता। अगर कोई संकट आ भी जाता है, तो वह दुर्भाग्य से भाग्य में परिवर्तित हो जाता है।
कभी ना बताए पत्नी को अपनी कमजोरी
आचार्य का कहना है कि पति को अपनी पत्नी से अपनी कमजोरी कभी नहीं बताना चाहिए। अथवा पत्नी अपनी मांग पूरी करने के लिए उन्हें ब्लैकमेल करके अनहित काम भी करवा सकती है।
महिलाओं में भी होता है बल
जिस प्रकार राजा का बल उसकी सेना और एक ज्ञानी व्यक्ति का बल उसका ज्ञान इस प्रकार एक स्त्री का बल उसका गहना, सुंदरता और उसकी बोली होती है। जिसके कारण वह उसे प्रयोग कर कुछ भी करवा सकते हैं।
कल्हप्रीय स्त्री से दूर रहें
ऐसी स्त्रियों से दूर रहें जो कटु वचन का पालन करती हो अथवा वह दूसरों का आदर सम्मान नहीं करती हो। ऐसी स्त्री से संबंध रखना आपके जीवन को बर्बाद कर सकता है। आपका खुशहाल जीवन नर्क से भी बत्तर बन जाता है।