Chanakya Niti: भारत के महान विद्वान आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता आचार्य चाणक अपने ज्ञान और नीति से इतिहास के चर्चित व्यक्ति में से एक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में इंसान की जिंदगी को लेकर बहुत सी बातों के बारे में बताई है कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई चाणक्य नीति को फॉलो करता है तो उसके जीवन में उसे कामयाबी और तरक्की जरूर मिलती है। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बहुत से जानवर, पक्षी के गुण के बारे में बात की है।
आचार्य चाणक्य ने यह कहा है कि इंसान और जानवरों एवं पक्षियों के भी कुछ खास गुण को मनुष्य को अपनाना चाहिए। उन्होंने जानवरों के कुछ खास गुण को सफलता दिलाने के कुंजी के रूप में बताया है। आइए जानते हैं इन गुणों के बारे में-
आचार्य चाणक्य के नजर में मुर्गे से सीखे डटकर मुकाबला करना
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने यह कहा है कि मुर्गे की तरह इंसान को सबसे पहले जग जाना चाहिए, इसके अलावा मुर्गा लड़ाई में कभी भी पीछे नहीं हटता है और डटकर सामने वाले से मुकाबला करता है। इंसान को भी मुर्गे की इस गुण को सीखना चाहिए और मुसीबत आने पर उसे डटकर सामना करना चाहिए, साथ ही परिवार में मिल बांट कर खाना चाहिए।
आचार्य चाणक्य अनुसार इंसान को बगुले से संयम रखने का गुण सीखना चाहिए
बगुला ध्यान केंद्रित करने में सबसे ज्यादा माहीर होता है। इंसानों को भी अपनी इंद्रियों को वश में करके ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बगुले के भांति ही अपना कार्य करना चाहिए।
कौवे से सतर्क रहना
कौवां एक ऐसा पक्षी है जो सबसे ज्यादा सतर्क रहता है यहां बताया गया है कि हर इंसान को कौवे की तरह सतर्क रहना चाहिए इसके अलावा पूरी इच्छाशक्ति से कोशिश करें कि करने की चेष्टा करना भी सीखना चाहिए।
शेर की तरह पूरी ताकत से काम करना सीखें
आचार्य चाणक्य नीति में बताया है कि इंसान को भी शेर के समान हर काम पूरी ताकत से करना चाहिए। शेर एक ऐसा जानवर है जो अपने शिकार को पूरी ताकत से हमला कर अपना शिकार बनाता है। इंसान को भी सफलता पाने के लिए अपना पूरा ताकत लगा देना चाहिए।