नई दिल्ली: BSF Recruitment 2023: देश में लाखों युवा भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी करते रहते हैं। देश युवाओं का सेना में भर्ती होने अलग ही लेवल का जज्बा रहता है। युवा सालों साल भर्ती देखते रहते हैं। ऐेसे में अगर आप भी युवा हैं, और सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आप का काम की साबित होने वाली है। जी हां खबरों में बताया जा रहा है कि सीमा सुरक्षा बल में बहुत जल्द बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीमा सुरक्षा बल, BSF जल्द ही कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ऐसे अप्लाई करने वाले कैडिडेंट को तैयारी पहले से कर लेना चाहिए।
दरअसल आप को बता दें कि खबरों में बताया जा रहा है कि सीमा सुरक्षा बल जल्द ही 1400 से अधिक बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन को जारी करने वाला है। जिससे योग्यता 10वीं पास हो सकती है। यानि की 10वीं पास कैडिडेंट के लिए सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका होने वाला है।
यहां पर देखें बीएसएफ भर्ती 2023 की जानकारी
- भर्ती करने वाला विभाग- सीमा सुरक्षा बल
- बीएसएफ भर्ती में पदों की संख्या- अनुमानित 1400 से अधिक पद
- बीएसएफ भर्ती 2023 योग्यता- 10वीं पास
- बीएसएफ भर्ती 2023 के लिए आवेदन- ऑनलाइन
- बीएसएफ भर्ती 2023 से लिए वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैडिडेंट को ध्यान देने वाली बात ये है कि बीएसएफ भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन आने वाला है। जिसमें 10वीं पास के साथ आईटीआई कोर्स करने वाले आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें उम्र सीमी 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा सुरक्षा बल यानि की BSF जल्द ही कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आने वाला। जिसमें 1410 पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं। खास बात ये हैं कि इनमें महिलाओं एवं पुरुष दोनों के लिए पद शामिल होंगे। हांलाकि अधिक जानकारी भर्ती की अधिसूचना से ही मिल सकेगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करते रहें।