दिमाग की नस फटने से पहले मिलते हैं ये संकेत, समय रहते पहचान लें ये शुरुआती लक्षण, वरना जा सकती है जान

Priyanka Singh
Brain Stroke Prevent
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

 Brain Stroke Prevent: जब दिमाग की कोई नस ब्लॉक हो जाती है, तो उसे ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) आता है। यह एक जानलेवा बीमारी है, जिसे समय पर इलाज ना मिलने पर उस व्यक्ति की मौत हो सकती है। लेकिन क्या आप मिनी ब्रेन स्ट्रोक के बारे में जानते हैं। जो कि बड़े अटैक से काफी वक्त पहले दिखता है। लेकिन इसके लक्षण हल्के होने की वजह से हम इसे वक्त पर पहचान नहीं पाते है। इस वजह से कई लोगों की दिक्कत होने लगती है। आपको बता दें कि इसे मिनी ब्रेन स्ट्रोक या ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (Mini Stroke or Transient Ischaemic Attack; TIA) भी कहा जाता हैं।

Advertisement

ब्रेन स्ट्रोक की तरह छोटा अटैक (Small Brain Attack) भी दिमाग की नस ब्लॉक होने से आता है। NHS के मुताबिक इसकी वजह से दिमाग को ऑक्सीजन मिलना बिल्कुल बंद हो जाता है। लेकिन ये डैमेज परमानेंट नहीं होती है और 24 घंटे में खुद ही ठीक भी हो जाती है। मगर अगर ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो इसे हल्के में नहीं लेना और डॉक्टरों को दिखाना बेहद जरुरी है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

मिनी ब्रेन स्ट्रोक के लक्षणों पर कैसे रखें नजर, जानिए।

Advertisement

1. शरीर के एक तरफ पर चेहरे, हाथ या पैर का सुन्न होना
2. ज्यादा कंफ्यूजन होना
3. एकदम से बोलने में दिक्कत
4. देखने में दिक्कत
5. अचानक से अपने शारीर का संतुलन खोना
6. चलने हुए दिक्कत होना
7. चक्कर का अचानक से आना
8. बिना वजह तेज सिरदर्द
9. कोई भी चीज निगलने में परेशानी
10. कमजोरी महसूस

नसों में ब्लड क्लॉट यानी खून जमने से मिनी स्ट्रोक का अटैक पड़ता है। क्योंकि इससे खून पूरी तरह से सर्कुलेट यानी घूम नहीं पाता है। लेकिन ये ब्लड क्लॉट छोटे और कुछ समय के लिए होते है। लेकिन इन्हें नजरंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मिनी स्ट्रोक से कैसे पाएं छुटकारा 

• धूम्रपान और शराब का सेवन करना बंद कर दें।
• ताजी सब्जियां, फल और साबुत अनाज खाएं।
• मोटापे को कंट्रोल में रखें।
• प्रतिदिन सुबह एक्सरसाइज जरूर करें।
• फैट वाली चीजें बंद कर दें ।
• ​ डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई बीप की दवा लेते रहें।

वहीं ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए लो फैट यानी कम नमक के साथ हाई फाइबर वाली डाइट को लेनी चाहिए। जिसके लिए आप इन फूड्स को खा सकते हैं। जैसे कि –

नाशपाती, स्ट्रवेबरी, शकरकंदी, सेब,केला, गाजर, एवोकाडो, ब्रोकली, चुकंदर, दाल, राजमा, ओट्स, छोले, बादाम, पालक और चिया सीड्स आदि को लेना चाहिए।

Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।