नई दिल्ली। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि वह अपने एक हाथ में कड़ा या फिर ब्रेसलेट पहनते हैं वहीं बहुत से लोग चांदी का कड़ा अक्सर पहना करते हैं। बहुत से लोग इसे फैशन के लिए या अपने पसंद के कारण पहनते हैं तो वहीं बहुत से लोग इसे ज्योतिषी कारण से भी पहनते हैं। ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में चांदी का बहुत महत्वपूर्ण महत्व बताया गया है।
कहा जाता है कि चंद्रमा को चांदी बहुत पसंद है, जिस व्यक्ति का मन बहुत विचलित होता है वे अगर चांदी धारण करते हैं तो उन्हें अपने मन में काबू करने की शक्ति मिलती है। इसके अलावा चांदी से जीवन में आ रही कई तरह की रुकावट ओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं चांदी के कड़ा पहनने से फायदे
चांदी के कड़ा पहनने से फायदे
कुंडली दोष
चांदी धारण करने से कुंडली दोष दूर होते हैं, यदि आप अगर किसी क्षेत्र में लगातार असफल हो रहे हो या आपके काम बनते बनते बिगड़ रहे हो तो आप चांदी का कड़ा पहनें, आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही आपको कड़ा पहनना चाहिए हो सकता है आपको फायदे के बजाय नुकसान हो जाए।
चंद्रमा और शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं चांदी के कड़ा पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा जीवन में सदैव बनी रहती है, उन्हें कभी भी जीवन में धन संबंधी परेशानी नहीं होती है। कुंडली में चंद्रमा एवं शुक्र की कमजोर स्थिति होने पर चांदी का कड़ा पहनना चाहिए, इससे यह दोनों ग्रह मजबूत होते हैं।
चांदी मन की चंचलता को समाप्त करती है। चांदी के कड़ा पहनने से कुंडली में चंद्रमा से जुड़े जितने भी दोष होते हैं उन से मुक्ति मिलती है। इंसान का मन बहुत चंचल होता है और उस चंचलता को नियंत्रण करने के लिए और अपने दिमाग को एकाग्र बनाने के लिए आप चांदी धारण कर सकते हैं, क्योंकि चांदी को शीतल देने वाला धातु माना गया है। इसके कारण यह मन को शांत रखता है।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चांदी का कड़ा पहनने से शरीर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। विशेष नियम तौर तरीके के साथ ही धारण करना चाहिए हो सकता है किसी को चांदी का धातु, वास्तु शास्त्र में नुकसान बताएं इसलिए आप पहले वास्तु एक्सपर्ट से अपनी कुंडली दिखाकर ही चांदी का कड़ा पहने।