Benefits Of Onion: प्याज आमतौर पर सभी लोग खाते हैं, चाहे वो सब्जी हो या फिर सलाद। हालांकि प्याज खाने के कई और भी तरीके है। लेकिन क्या आपको पता है प्याज खाने से हमे कई फायदे मिलते है। प्याज काटने में लोगों को थोड़ी परेशानी तो जरूर होती है लेकिन प्याज से होने वाली शरीर में परेशानी इसके लाभों के आगे कुछ भी नहीं है। प्याज के कई हेल्थी लाभ (Health Benefits Of Onion) होते हैं, यह न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है। प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट (Anti-oxidant) और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाएं जाते हैं। इसमें विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। तो चलिए आपको इसके होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।
प्याज खाने के क्या होते है फायदे
1. दिल के लिए फायदेमंद
अगर आपको कोई दिल की बीमारी हैं तो प्याज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियां होती है। वहीं अगर आप रोज प्याज खाते है तो आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाएगी। यह लाल रक्त कोशिकाओं को इकट्ठा होने से रोकता है जिससे (Heart Attack) को रोका जा सकता है।
2. डाइबिटीज में फायदेमंद है
जो लोग डाइबिटीज के रोग का शिकार है तो उनके लिए प्याज काफी कारगर साबित हो सकती है। क्योंकि प्याज में क्रोमियम पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3. पेट के लिए है लाभदायक
अगर आपका पेट ज्यादातर खराब रहता है या कब्ज की शिकायत रहती है तो आपको कच्चा प्याज खाने से फायदा हो सकता है। यह कब्ज की शिकायत को दूर करने के साथ पेट भी साफ करता है, जिसमें भरपूर फाइबर होता है।
4. बेहतर होता है इम्यून सिस्टम
अगर इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है तो प्याज इसके लिए काफी कारगर होता है। इसमें फाइटोकैमिकल्स पाये जाते हैं जो शरीर में विटामिन ‘सी’ बढ़ाते हैं और इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाते हैं।
5. कैंसर में करता है फायदा
प्याज में बहुत से यौगिक गुण पाये जाते हैं जो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। प्याज में अच्छी मात्रा में कुएरसेटीं (Quercetin) नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर को रोकने में मदद करता है। इसमें विटामिन ‘सी’ भी पाया जाता है, जो कैंसर रोकने में कारगर है।
6. त्वचा के लिए असरदार
किसी भी तरह के जलने पर तुरंत प्याज का रस लगाने से फायदा मिल सकता है। त्वचा पर कहीं भी जलने के निशान हैं तो वहां प्याज का रस लगाने से निशान गायब हो जाते हैं।