नई दिल्ली। हिंदू शास्त्र के मुताबिक पशु पक्षियों को खाना खिलाना बहुत विशेष महत्व रखता है। इन्हीं सभी पशु पक्षी एवं प्राणी में से एक है गाय, गाय माता हिंदू धर्म में ना सिर्फ मां के समान माना जाता है बल्कि उन्हें एक देवी के रूप में भी मां पुकार कर पूजा की जाती है। गाय को खाना खिलाना बहुत ही शुभ माना गया है, कहा जाता है कि गाय को खाना खिलाने एवं चारा डालने से घर की और जीवन की सभी समस्या दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। गाय की सेवा से अखंड पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
प्राचीन समय से ही गाय को रोटी खिलाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पहली रोटी गाय को क्यों खिलाई जाती है। पौराणिक धर्म ग्रंथ के मुताबिक गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए जब कोई भी व्यक्ति गाय को रोटी खिलाता है तो वह उन सभी देवी देवताओं तक पहुंचता है, जिसे पाकर सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं। गाय को खाना खिलाने भर से ही सभी देवी देवताओं की पूजा हो जाती है और उनका विशेष फल और आशीर्वाद मिलता है। यही कारण है कि गाय को पहली रोटी खिलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- ये है 200MP camera वाला धांसू स्मार्टफोन, 9 मिनट में फुल चार्ज से लेकर मिलती हैं होश उड़ाने वाली खूबियां
ये है देश की सबसे सस्ती CNG कार, देती है 35Km का माइलेज और फीचर्स भी जबरदस्त
गाय को रोटी खिलाने के क्या फायदे हैं
गाय को रोटी खिलाने से जीवन की सभी तकलीफ से छुटकारा मिलता है। आर्थिक संपन्नता बढ़ती है, सुख समृद्धि का वास होता है। गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति के जीवन में तेजी से तरक्की बढ़ती है और उसके सभी पाप कर्म से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा गाय को रोटी खिलाने से व्यक्ति के ऊपर सभी 33 कोटि देवी देवताओं का कृपा बना रहता है और रोटी के साथ गुड़ खिलाने से व्यक्ति का कर्ज भी कम होता है।
गाय को रोटी कैसे खिलाए गाय को रोटी खिलाने से पहले अगर आप इसे पालन नहीं करते हैं तो गाय को रोटी खिलाने का कोई पुण्य आपको नहीं मिलेगा। गाय को कभी भी सूखी रोटी नहीं खिलानी चाहिए, रोटी में गुड़ि या शक्कर लगाकर ही खिलाना चाहिए। इसके अलावा आप घी लगाकर गाय को खिला सकते हैं, गाय की रोटी में थोड़ी सी हल्दी भी मिलाएं खासतौर पर गुरुवार के दिन रोटी में आप सने हुए आटे की लोई में हल्दी मिलाकर रोटी बनाकर खिलाएं इससे बहुत अच्छा फल प्राप्त होता है।