क्या धन प्राप्ति के लिए लगा रहे हैं Money Plant? तो ना करें गलती, वरना जिंदगी बन जाएगी नरक

Priyanka Singh
money plant 2
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Vastu Tips Money Plant: हर कोई अपनी जिंदगी में अच्छा और सुखी जीवन चाहता है। खुशहाल जिंदगी जीने के लिए कई लोग तरह तरह उपाय भी अपनाते है। लेकिन कई बार उसका उल्टा हो जाता है, ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास कई नकारात्मक उर्जा होती हैं, उन्हें दूर करने के लिए वास्तु में कई तरह उपाय दिए हुए होते है।

Advertisement

अगर आप एक खुशहाल और सुख समृद्धि वाली जिंदगी देना चाहते हैं तो इसके लिए मनी प्लांट को काफी अच्छा माना जाता है। वस्तु शास्त्र के मुताबिक कहा जाता है कि अगर यह पौधा घरों में या ऑफिस में लगा दे तो इससे सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

हालांकि ये पौधे न केवल घर की शोभा बढ़ाता हैं बल्कि लगाने में भी काफी आसान होते हैं। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आप इस पौधे को किसी बोतल या गमले में भी रख सकते हैं। अगर आप भी इसे अपने घर में लगाना चाहते है तो चलिए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान में रखना जरूरी है।

Advertisement

• वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को जमीन में लगाने के बजाय इसे गमले में लगाना चाहिए क्योंकि इस प्लांट को जमीन में लगाने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

• ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी के घर से चोरी करके मनी प्लांट लगाए तो ये शुभ होता है और ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि मनी प्लांट कभी भी चोरी करके घर में नहीं लगाना चाहिए। अपने पैसों से खर्च कर इसे लगाने से ही अच्छा फल मिलता है।

• वास्तु शास्त्रों के अनुसार मनी प्लांट का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जमीन में छुने से मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

• आखिर में वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश का वास होता है। इस दिशा में प्लांट लगाने से धन की प्राप्ति होती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।