नई दिल्ली: Anganwadi bharti 2023: आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए लाखों उम्मीदवारों के लिए खास अपेट सामने आया है। आप को बता दें कि केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक आंगनबाड़ी में एक से बढ़कर एक लाभ दे रही है। यहीं वजह है कि आंगनबाड़ी में लाखों कैडि़डेंट भर्ती का इंतजार करते हैं। इस राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती 2023 निकल से सामने आई है, तो यहां पर डिटेल्स देख अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ता एवं सहायिका के कई पदों पर भर्ती निकाली है। विभाग के द्धारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजस्थान राज्य के नागौरजिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ता एवं सहायिका के 102 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।
आप को बता दें कि, राजस्थान राज्य के नागौर जिले 11 तहसीलों में अलग-अलग पदों पर आंगनवाड़ी केंद्र में भर्ती निकाली गई है। जिससे इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले कैडि़ेंडेंट जल्द से अप्लाई कर सकते हैं।
Anganwadi Bharti 2023 में पदों की संख्या
राजस्थान राज्य के नागौर जिले की 11 तहसीलों में अलग-अलग पद निकाले गए हैं। जिसकी यहां पर डीटेल्स देख सकते हैं।
- नागौर में 6 पद
- जायल में 9 पद
- लाडनूं में 7 पद
- डीडवाना में 14पद
- कुचामन में 5 पद
- नावां में 2 पद
- मकराना में 2 पद
- परबतसर में 10 पद
- डेगाना में 10 पद
- मेड़ता में 7 पद
- खीवसर में 7 पद
- रियांबड़ी में 13 पद
- मूंडवा में 11 पद
Anganwadi Bharti 2023 के महत्वपूर्ण डेट
आवदेन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2023 हैं।
Anganwadi Bharti 2023 के लिए यहां से लें अधिक जानकारी
महिला व बाल विकास विभाग ने कहा है कि, Anganwadi Bharti में पदों की सूचना जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों अथवा उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।
Anganwadi Bharti 2023 में ऐसे करें आवदेन
आवदेन करने के लिए आप महिला व बाल विकास समिति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या ईमित्र से कर सकते हैं। इस लिंक से अधिक जानकारी पा सकते हैं।