Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में ऐसे सूत्रों सूत्रों का वर्णन किया है, जिससे मनुष्य के सभी मुश्किलों का हल किया जा सकता है। मनुष्य अगर खुशहाल जीवन जीना चाहता है, तो वह आचार्य चाणक्य के बताए गए नीतिशास्त्र को अपने जीवन में जरूर अपनाएं इससे वह अपने जीवन के सभी दुख से छुटकारा पा सकता है। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने सुखी जीवन के लिए अपने नीति शास्त्र में यह बताया है कि इन लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
आइए जानते हैं कि वह कौन लोग हैं जिनसे आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अश्वनी पाराशर की किताब चाणक्य नीति के मुताबिक चाणक्य नीति शास्त्र के चौथे अध्याय में आचार्य चाणक्य ने लोगों को ऐसी शिक्षा दी है। जिससे मनुष्य को कोई नुकसान या हानि नहीं पहुंचा सकता। आचार्य चाणक्य नीति अध्याय इस अध्याय के माध्यम से लोगों को यह बताया है कि आपको किन लोगों से हमेशा नुकसान होता है और किन से आपको हमेशा बचकर रखनी चाहिए। यह चीजें आपको बिना आग के भी जला सकती है या आपके जीवन बिगाड़ सकती है। अगर आप अपने जीवन में तरक्की या सफलता चाहते हैं तो इन लोगों से दूरी बनाकर रखें।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
दुष्टों के गांव में रहना
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में यह बताया है कि अगर आप ऐसे व्यक्ति के पास रहते हैं जो दुष्ट हैं तो आप जानबूझकर आपके जीवन में परेशानी को नेवता देते हैं, यह व्यक्ति अगर आप को जानबूझकर परेशान करते हैं या कष्ट देते हैं तो इनसे आपको दूरी बनाकर रहनी चाहिए। ऐसे लोगों के पास रहने से आपके जीवन में हमेशा परेशानी बनी रहेगी। आप अगर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहते हैं जो हमेशा दूसरों के खिलाफ बुरा ही सोचता है। उसके मन में कभी भी अच्छे विचार नहीं आते हैं तो यह आपके लिए भी बुरा होगा और आप भी वैसे बनेंगे। साथ ही आपके जीवन में कभी भी खुशहाली और सफलता नहीं आएगी।
मूर्ख पुत्र
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि मूर्ख या नासमझ लड़के से भी व्यक्ति को हमेशा जीवन में कष्ट मिलता है। अगर बच्चे में किसी बात की समझ या बुद्धि नहीं है तो वह आपको हमेशा परेशान ही करेगा और जीवन भर आपको दुख देगा। आप सदैव उसको लेकर चिंतित रहेंगे। इसलिए उसकी समझ के मुताबिक ही आपको चीजें समझाना होगा, साथ ही उससे ज्यादा चीजों की उम्मीद ना करें।
गलत बोलने वाली पत्नी
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो पत्नी गलत शब्दों का उपयोग आपके लिए करती है या आपको बुरा भला कहती है तो उस मनुष्य का जीवन नर्क से भी बदतर होता है, जो स्त्री हर छोटी सी छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा करें इससे परिवार की परेशानी बढ़ती है और हर वक्त माहौल खराब बना रहता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि यह पत्नी सदैव आपके जीवन में दुख का कारण ही बनती हैं।