नई दिल्लीः नवंबर का महीना मौसम परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही मायने रखता है, जिसमें तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाती है। इन दिनों भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि हर कोई अब गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है।
दूसरी ओर दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब प्रदूषण का स्तर में सुधार देखने को मिल रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
- जानिए दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में अब कुछ सुधार नजर आ रहा है। शहर के ऊपर छायी धुंध और धुएं की गुबार अब छंटने लगी है। आईएमी के मुताबिक, दिल्ली में आज, यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किये जाने की उम्मीद जताई गई है। आगामी दो दिन तक इसमें और गिरावट का दौर जारी रह सकता है।
18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किये जाने की उम्मीद है। अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 7 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर AQI 260 दर्ज हो सकता है। यह स्तर खराब श्रेणी में रहता है।
- इन राज्यों में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। दक्षिण केरल और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। साथ ही, हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है।