नई दिल्ली। बेहतर खान पान हमारे सेहत के लिए बहुत महत्वपुर्ण होता है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर डाइट, व्यायाम, हरी सब्जी एवं फलों का सेवन बहुत जरुरी होता है।यह बात हम सभी को पता है कि महिलाओं एवं पुरुषों के शरीर का बनावट में बहुत ज्यादा अंतर होता है पुरुषों को महिलाओं से अलग बनाया गया है और महिलाओं को पुरुषों से अलग ऐसे में पुरुषों एवं महिलाओं की डाइट भी एक जैसी नहीं होती है।
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मसल्स या मांस बहुत ज्यादा होते हैं, लेकिन महिलाओं में नहीं पुरुषों को महिलाओं की तुलना में फिजिकल मेहनत ज्यादा करना होता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पुरुषों को अपने डाइट का खास ध्यान देना चाहिए और इन चीजों का सेवन रोजाना करना चाहिए, जिससे उनके शरीर को भरपूर पोषक तत्व प्राप्त हो और किसी प्रकार के न्यूट्रिशंस का कमी ना हो।
पुरुषों के लिए क्या डाइट होनी चाहिए
बादाम
बादाम हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर नट्स है जिसमें प्रोटीन फाइबर और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बादाम को दिल, डाइजेस्टिव सिस्टम एवं स्किन के लिए बहुत अच्छा माना गया है। पुरुषों के लिए बदाम रोजाना लेना चाहिए
किनोआ
किनोआ एक ऐसा साबुत अनाज है जो ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है बल्कि यह हमारे बॉडी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन हेल्थी अनसैचुरेटेड फैट्स देता है किनोवा फाइबर, विटामिन बी का भी बहुत बढ़िया सोर्स है।इसे हफ्ते में दो से तीन बार जरूर सेवन किया जाना चाहिए।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी मानी गई है, बहुत से रिसर्च में यह पाया गया है कि रिफाइंड ऑयल के बजाय अगर आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो दिल संबंधी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन घटाने के अलावा कैंसर से लड़ने के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। रोजाना 1 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
अंडा
पुरुषों को रोजाना एक अंडा जरूर खाना चाहिए, अंडे में 4 ग्राम अमीनो एसिड पाया जाता है जो मसल्स बिल्डिंग के लिए अच्छा माना गया है ।