नई दिल्ली: हमारे भारत देश में पाया गया है कि ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए किचन में सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने त्वचा और बालों का ध्यान रखने के लिए भी इसी तेल का इस्तेमाल करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सरसों का तेल हमारे सेहत के साथ-साथ ही हमारे त्वचा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आजकल के मौजूदा वक्त में ज्यादातर सामान हम मार्केट से खरीद के लाते हैं। ऐसे में कई बार हमारे साथ ऐसा हुआ है कि हमें नकली सरसों का तेल दुकानदारों द्वारा दिया जाता है। इस लेख में आज हम आप सबको बताएंगे कैसे असली सरसों तेल की पहचान आप कर सकते हैं।
मिलावटी सरसों तेल के इस्तेमाल से हमारे शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। इस खबर में हम आपको आगे ये बताएंगे कि अपने सरसों के तेल की जांच कैसे करें। जिसकी मदद से आप हो रहे नकली सरसों तेल के नुकसान से मिनटों में बच जाएंगे।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
इस्तेमाल कर सकते हैं फ्रिज का
सबसे आसान और घरेलू तरीका है सरसों के तेल में मिलावट है या नहीं इस को पहचानने के लिए आप तेल जिस बर्तन में रखें उसको फ्रीज में डाल दीजिए। इसके कुछ देर बाद अब जाकर जब तेल को देखेंगे अगर उसमे किसी तरह की मिलावट होगी तो उसके सतह पर सफेद रंग के पार्टिकल्स आपको नजर आने लगेंगे। वही तेल अगर असली होगी तो वह जस का तस ही नजर आएगा उसमें कोई भी बदलाव आपको देखने को नहीं मिलेगा। इस आसान से तरीके को इस्तेमाल करके आप तुरंत समझ जाएंगे कि आपका तेल आप के शरीर और त्वचा के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह।
रबिंग टेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरसों की तेल की शुद्धता को पहचानने के लिए आप इस तरीके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें आपको तेल को दोनों हथेलियों पर रखना है और उससे तेजी से रब करना है। इसके बाद अगर तेल से किसी भी तरह की बदबू आने लगी और चिपचिपाहट का अनुभव आपको हो रहा है तो आप समझ जाइए कि आप के तेल में मिलावट की गई है। साथ ही इसके कलर में भी कुछ बदलाव आपको देखने को मिलेगा। वहीं अगर शुद्ध सरसों का तेल आप को दिया गया है तो उसके इस्तेमाल करने से आपको कभी भी चिपचिपाहट का अनुभव नहीं होगा।
कलर टेस्ट भी है एक विकल्प
शुद्ध और अशुद्ध सरसों तेल की पहचान के लिए आप कलर टेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब की जरूरत होगी जिसके अंदर आप 5 ग्राम सरसों का तेल मिला दे। जिसके बाद आप टेस्ट ट्यूब में मौजूद तेल में नाइट्रिक एसिड को मिलाकर थोड़ी देर तक उसे हिलाए। इस प्रक्रिया को करने के बाद अगर आपके सरसों का तेल लाल रंग में बदलने लगे तो आप समझ जाइए कि इसमें अशुद्धता की मात्रा बहुत ज्यादा ही है। वहीं अगर सरसों तेल आपका शुद्ध है तो ये पीले या नारंगी रंग की ओर बदलता हुआ नजर आएगा।