Weather Update: 48 घंटे होंगे आफत भरे, इन राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी, जानें

vipin kumar4 min read

Weather Update: भारत के अधिकतर हिस्सों में अब होले-होले तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसकी वजह से गर्मी (Heat) भी दस्तक देने लगी है. वैसे भी फरवरी महीना अब आखिरी चरण में चल रहा है, जिसके बाद मार्च का आगाज हो जाएगा. मार्च के महीने में गर्मी जोर मारने लगती है. दूसरी ओर गर्मी (Heat) से पहले बारिश (Rain) की दस्तक एक बड़ी मुसीबत लेकर आ सकती है.

कई राज्यों के ऊपर बारिश (Rain) का खतरा मंडरा रहा है, जिससे हालात खराब बन सकते हैं. बारिश (Rain) के साथ-साथ कई जगह बर्फबारी (Snowfall) भी देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में तो वैसे भी बर्फबारी से तापमान (Temperature) का स्तर जीरो से नीचे पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग की मानें देश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कहां कैसा मौसम रहेगा नीचे जान लें.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी की मानें तो पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इनके अलावा मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है. ओले गिरने से किसानों की पकी खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है. 27-28 फरवरी को जम्मू‑कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. यहां बर्फबारी का दौर भी दर्ज किया जा सकता है. 25 फरवरी तक पंजाब और ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली एनसीआर में मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए भी एक बड़ी चेतावनी जारी की है. यहां का मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है. आगामी दिनों तक बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं बनी हुई है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का दौर देखने को मिल सकता है. दिन के समय धूप तेज होने की संभावना जताई गई है.

वहीं सुबह और शाम का मौसम अभी भी सुहावना बने रहने की संभावना जताई गई है. हवाएं करीब 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है. आगामी दिनों में यहां 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. घने कोहरे से भी यहां लोगों को पूरी तरह राहत मिल चुकी है.

Latest News

vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost…