Watch: कोहली की हरकत देख मैदान पर भिड़े अय्यर! गुस्से में लाल हुए दिग्गज, वीडियो हो गया वायरल

vipin kumar 4 min read

IPL 2025 VIDEO VIRAL: इंडियन प्रीमियर (indian premier league) लीग को लेकर सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं क्रिकेटर्स भी काफी उत्साहवान बने रहते हैं. कई बार आईपीएल (ipl) में ऐसी एक्टिविटी हो जाती हैं जो चर्चा का केंद्र बन जाती हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (rcb) और पंजाब किंग्स (punjab kings) के बीच खेले गए मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में विराट कोहली का सेलिब्रेशन काफी हैरान कर रहा है. उनके सेलिब्रेशन को देखकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयर अय्यर भी नाराज होते नजर आ रहे हैं. आप देख सकते हैं कि मैच जीत के बाद वे कितने अलग अंदाज में खुशी मना रहे हैं, जो श्रेयस अय्यर को ठीक नहीं लग रहा. दोनों ही खिलाड़ियों के बीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर एक नजर डाल लेते हैं.

https://www.youtube.com/shorts/hQFqF3mGay4?feature=share

कोहली ने आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न

इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (rcb and punjab kings) के बीच रोमांचकारी मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं की आरसीबी जैसे ही मैच जीत जाती है तो विराट कोहली (virat kohli) जश्न मनाते हुए श्रेयस अय्यर को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं.

जैसे ही विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर की तरफ दोनों हाथ कर जश्न मनाया तो वे नाराज होते दिख रहे हैं. हालांकि, विराट कोहली श्रेयस अय्यर के पास जाते हैं और वहां कुछ कहासुनी भी होती है. दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या बात हुई यह जानकारी सामने नहीं आई. बातचीत करने के बाद विराट कोहली चल देते हैं. अय्यर भी दूसरी मुंह करके निकल जाते हैं. बाद में भी श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में नजर आए.

https://www.youtube.com/shorts/TRzqcfgNgfg?feature=share

कोहली पड़े भारी

आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स खैमे में खलबली मचा दी. 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने 54 गेंदों पर 73 रन की पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया. इस टूर्नामेंट में जीत के लिए आरसीबी की तरफ से विराट कोहली पूरी मेहनत कर रहे हैं.

वे हर हाल में अपनी टीम को खिताब जिताना चाहते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि आरसीबी एक भी आईपीएल खिताब ना जीतने वाली टीम के क्लब में शामिल है. इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है.

Latest News

vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost…