UP news: CM योगी ने दिया होली का बेहतरीन तोहफ़ा, बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे एक लाख; स्कूटी भी देगी सरकार

Sawan Kumar3 min read

UP news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये देगी । आदित्यनाथ ने यहां ऐतिहासिक शाही किला परिसर में आयोजित ‘जौनपुर महोत्सव’ के समापन समारोह में यह भी कहा कि इसके अलावा, मेधावी छात्राओं को स्कूटर दिए जाएंगे और आगामी एक अप्रैल से सरकारी योजनाओं के तहत सभी लाभार्थियों को शामिल करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने जौनपुर को जल्द ही स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करने की योजना की बात बताई।

UP news: CM योगी ने दिया होली का बेहतरीन तोहफ़ा, बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे एक लाख; स्कूटी भी देगी सरकार

100 एकड़ की जमीन पर बनेगा रोजगार केंद्र 

बुधवार को मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत विवाह बंधन में बंधे 1,001 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि जौनपुर के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना चाहिए। उन्होंने घोषणा की,‘‘युवाओं को प्रशिक्षण देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां 100 एकड़ में रोजगार केंद्र स्थापित किया जाएगा।’ मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार बेटियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता और शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट लड़कियों को स्कूटर देकर पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब योजना शुरू की गई थी, तब जोड़ों को 35 हजार रुपये दिए गए थे।

 

CM योगी ने सड़क निर्माण की भी घोषणा की 

बुधवार को CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,‘‘चाहे खराब सड़कों की समस्या हो या लटकते बिजली के तारों की, सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।” आदित्यनाथ ने जाफराबाद और सुल्तानपुर राजमार्ग पर फ्लाईओवर की मंजूरी और जौनपुर-मिर्जापुर तथा जौनपुर-अंबेडकर नगर मार्ग पर चार लेन की सड़कों के निर्माण की घोषणा की।

ये भी पढ़ें – Holika dahan 2025 : आज होलिका दहन इन मंत्रों का करें जाप, घर में आएगी सुख-

Latest News

Sawan Kumar

Staff writer