UP Board 2025 Update: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट फटाफट कैसे करें चेक, जानें आसान तरीका

3 Min Read
up board result
up board result

UP Board 10th, 12th Result 2025 Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड (up board) खुशखबरी देने जा रहा है. बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम (up board 10th, 12th result) दोपहर में 12:30 बजे जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट जारी करने की जानकारी भी दे दी है. इस बार यूपी बोर्ड (up board) की परीक्षा में लगभग 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसके बाद से सभी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विगत साल की तरह इस बार भी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट (up board 10th, 12th result) अच्छा जाने की संभावना है. असफल विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का रास्ता खुला होगा. रिलज्ट चेक करने के लिए आसानी टिप्स आजमा सकते हैं. रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो जरूरी स्टेप्स को जान सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा.

कैसे चेक करें 10वीं 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिलज्ट (up board 10th, 12th result) चेक करने के लिए ऑफिशियली वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना पड़ेगा.
इसके बाद 10वीं और 12वीं परिणाम 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा.
फिर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा.
इसके बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें और रिजल्ट देखने का काम कर सकते हैं.

यहां भी चेक कर सकते रिजल्ट?

विद्यार्थी होम पेज पर ही यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 मिल जाएगा, जिसे क्लिक कर सकते हैं.
इसके बाद नया यूपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट का पेज ओपन हो जाएगा. यहां दो बॉक्स दिख जाएंगे. इनमें से एक में आपको आपका यूपी बोर्ड क्लास 12 रोल नंबर 2025 भरने की जरूरत पड़ेगी.
इसके बाद दूसरे बॉक्स में सिक्योरिटी कोड भरना पड़ेगा. यह स्क्रीन पर आराम से दिख जाएगा.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करने की आवश्यकता पड़ेगी. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा.

कितने नंबर पर पास माने जाएंगे विद्यार्थी?

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा (up board 10th, 12th result) में विद्यार्थी मिनिमम 33 फीसदी मार्क्स पर पास माने जाएंगे. अगर किसी सब्जेक्ट में इससे कम नंबर लेकर आते हैं तो फिर फेल माने जाएंगे. दो सब्जेक्ट में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का विकल्प मिल जाएगा.

Share This Article
Follow:
Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.
Exit mobile version