Toll Plaza Update: क्या आपको पता है कि दिल्ली (delhi) में सफर करना अब काफी आसान होने जा रहा है जिसे लेकर लोगों के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. किसी भी वाहन चालक को अब टोल प्लाजा (toll plaza) पर लंबी लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नया बैरियर-लेस टोल सिस्टम शुरू कर दिया गया है.

इससे वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगे और टोल अपने आप कट हो जाएगा. इससे लोगों के जहां समय की बचत होगी तो वहीं जाम से भी निजात मिल जाएगी. सरकार के इस कदम को चालकों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

नितिन गडकरी ने की सुविधा की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर इस नई सुविधा की संचालन कर दिया है. इसके साथ ही दिल्ली देश का दूसरा शहर भी बन गया है. यहां मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक वाला बैरियर-लेस टोल सिस्टम शुरू हुआ है. इससे पहले गुजरात के सूरत-भरूच हाईवे पर यह तकनीक लागू करने का काम किया गया था.

जानिए क्या है बैरियर-लेस टोल सिस्टम?

नई तकनकी में टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं रहते हैं. गाड़ियां बिना रुके ही निकल जाती हैं.इसमें ऊपर लगे कैमरे और सेंसर वाहन का नंबर और FASTag स्कैन भी कर लेते हैं. फिर बाद टोल की रकम अपने आप कट हो जाती है. इस सिस्टम को मल्टी-लेन फ्री फ्लो यानी MLFF तकनीक कहा जाता है. इसका मकसद टोल प्लाजा पर जाम कम करना और यात्रा को तेज बनाना है.

जानिए लोगों को क्या होगा लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि इस नई व्यवस्था से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनें पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी. इतना ही नहीं लोगों का समय बचेगा और गाड़ियों का फ्यूल भी कम खर्च होगा. लगातार रुकने और चलने से होने वाला प्रदूषण भी कम होने की उम्मीद है. सरकार का कहना है कि आने वाले समय में यह सिस्टम देशभर के हाईवे नेटवर्क को ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाएगा.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...