6800mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 10 स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स 

Sanjay mehrolliya4 min read

iQOO Neo 10: iQOO ने एक और दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। iQOO Neo 10 सीरीज का यह फोन 6800mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। कंपनी इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल iQOO Neo 10 को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने वाली है। iQOO के इस फोन को फिलहाल घरेलू बाजार यानी चीन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं iQOO के इस मिड-बजट फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?

iQOO Neo 10 Pro+ की कीमत

iQOO के इस फोन को 5 स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 2999 यानी करीब 35,500 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 4199 यानी करीब 50,000 रुपये में आता है। इसे ब्लैक शैडो, ची गुआंग व्हाइट और सुपर पिक्सल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

iQOO Neo 10 Pro+ कीमत (चीन) कीमत (भारत)

12GB RAM + 256GB CNY 2999 Rs. 35,500 (लगभग)

12GB RAM + 512GB CNY 3,499 Rs. 41,500 (लगभग)

16GB RAM + 256GB CNY 3,299 Rs. 39,000 (लगभग)

16GB RAM + 512GB CNY 3,699 Rs. 43,000 (लगभग)

16GB RAM + 1TB CNY 4199 Rs. 50,000 (लगभग)

iQOO Neo 10 Pro+ के फीचर्स

iQOO का यह फोन 6.82-इंच 2K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और यह 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

iQOO Neo 10 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप चिपसेट है। फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन को 33,11,557 पॉइंट मिले हैं।

गेमिंग के लिए इस फोन में Q2 चिपसेट मिलेगा।

iQOO का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का CMOS सेंसर मिलेगा। फोन में 7K आइस डोम VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गर्म नहीं होने देता।

यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित OriginOS पर काम करता है। इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,800mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, GLONASS, GALILEO, BeiDou, NFC, GNSS, QZSS और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com