विदेश में अगर पढ़ाई करनी है तो ये दे रहा Education loans, पढ़ने के बाद बाग-बाग हो जाएंगे

3 Min Read
If you want to study abroad, this company is offering education loans, you will be very happy after studying
If you want to study abroad, this company is offering education loans, you will be very happy after studying

नई दिल्ली: विदेश में पढ़ाई करना कई लोगों के लिए एक सपने जैसा होता है। लेकिन दूसरे देश में जाकर पढ़ाई करने के लिए बड़े फंड की जरूरत होती है। जिसके लिए एजुकेशन लोन (Education loans) एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सिर्फ सुझावों पर भरोसा न करें- खुद ही स्टॉक का मूल्यांकन करना सीखें, ₹10,000 में करें रजिस्ट्रेशन. अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि कौन सा बैंक किस ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है। और कौन सा बैंक सबसे सस्ता एजुकेशन लोन दे रहा है।

एजुकेशन लोन कई खर्चों को कवर करता है

विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बैंक खास लोन स्कीम चलाते हैं। जिसमें कई तरह के खर्चों को कवर किया जाता है। जैसे ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, खाने का खर्च, लैपटॉप, किताब, यात्रा टिकट जैसे दूसरे खर्चे आदि।

महत्वपूर्ण कारकों पर विचार करें

विदेशी एजुकेशन लोन लेने के लिए आपको वित्तीय संस्थानों या बैंकों की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करनी चाहिए। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण कारकों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे कि लोन किस ब्याज दर पर दिया जा रहा है, प्रोसेसिंग फीस क्या है, प्रोसेसिंग में कितना समय लगेगा, लोन कितने समय के लिए दिया जा रहा है, लोन चुकाने की शर्तें क्या हैं, अगर लोन बीच में ही बंद हो जाता है तो उसके लिए क्या नियम और शर्तें होंगी आदि।

बैंकों में विदेशी शिक्षा के लिए दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरें

  1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यह बैंक 9.25 की ब्याज दर पर विदेशी शिक्षा के लिए लोन दे रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 7 साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।

  1. आईसीआईसीआई बैंक

इस बैंक में भी विदेशी शिक्षा लोन की ब्याज दरें 9.25% से शुरू होती हैं।

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा में शिक्षा लोन 9.45% से शुरू होता है।

  1. पंजाब नेशनल बैंक

इस बैंक में शिक्षा लोन पर ब्याज दर 10% से शुरू होती है।

  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में शिक्षा ऋण की ब्याज दरें 10.15% से शुरू होती हैं।

  1. केनरा बैंक

इस बैंक में विदेश में शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की ब्याज दर 10.25% से शुरू होती है।

  1. बैंक ऑफ इंडिया

इस बैंक में शिक्षा ऋण की ब्याज दर 11.60 प्रतिशत से शुरू होती है।

  1. एक्सिस बैंक

यह बैंक शिक्षा ऋण पर 13.70% से शुरू होने वाला ब्याज लेता है।

ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन है तो आप आजमाए ये तरीका, फिर नहीं होगी परेशानी, जानें यहां स्टेप-बाय-स्टेप

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version