Senior Citizen Saving Scheme: अब बुढ़ापा कटेगा मौज में..! सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की नई स्कीम,जानें कैसे मिलेगा फ़ायदा

Surya Prakaash4 min read

Senior Citizen Saving Scheme: यह भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश योजना है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

SCSS में निवेश करने से न केवल सुरक्षित रिटर्न मिलता है बल्कि टैक्स लाभ भी मिलता है। इस योजना के तहत निवेशकों को 8.2% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलती है,जो अन्य बचत योजनाओं की तुलना में काफी आकर्षक है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

यह योजना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि इसमें नियमित इनकम की सुविधा भी है,जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। SCSS में निवेश करने के लिए आपको किसी भी सरकारी bank या post Office में जाकर खाता खोलना होगा।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने के लिए आपकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। हालाँकि,यदि आप 55 से 60 वर्ष के बीच हैं और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) के तहत सेवानिवृत्त हुए हैं,तो भी आप इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको 5 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है,जिसे बाद में 3 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है।

योजना में निवेश के लाभ

योजना के लिए पात्रता

आवश्यक दस्तावेज

योजना में निवेश की प्रक्रिया

  1. आप किसी भी सरकारी बैंक या डाकघर में जाकर SCSS खाता खोल सकते हैं।
  2. वहाँ जाएँ और SCSS आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  3. फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और सभी दस्तावेज़ संलग्न करें।
  4. न्यूनतम 1, 000 रुपए जमा करें और खाता खोलें।
  5. खाता खुलने के बाद,आपको एक पासबुक और अन्य दस्तावेज़ प्राप्त होंगे।

Latest News

Surya Prakaash

My Name is Surya Prakash. I am from Haryana, and I have 2 years experience in this field. I work at timesbull.com