Senior Citizen FD Rates: हर किसी का सपना होता है कि फ्यूचर के लिए कहीं ऐसा निवेश करें जिससे बंपर फायदा मिल सके. अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो फिर चिंता न करें. आप फिक्स्ड डिपॉजिट करके बंपर ब्याज कमा सकते हैं ,जहां किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर कुछ बैंक तगड़ा ब्याज मुहैया करा रही हैं जिससे तमाम सहूलियतें आपको मिल जाएंगी.

ऐसी स्थिति में अगर आप भी सीनियर सिटीजन या आपकी जान-पहचान में कोई सीनियर सिटीजन है तो खबर आपके लिए काम की साबित होगी. इसमें हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के में बारे में बताने जा रहे हैं तो एफडी पर 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. इससे जुड़ी जरूरी बातों को नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं.

इन बैंकों से मिल रहा बढ़िया ब्याज

सीनियर सिटीजन को जना स्मॉल फाइनेंस बैंक से 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सालाना पूरे 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सीनियर सिटीजंस को 3 साल की एफडी पर 8 फीसदी का शानदार ब्याज दिया जा रहा है. एक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक से 3 साल की अवधि के लिए यह बैंक भी 7.50-8% तक की दर से एफडी पर ब्याज मिल रहा है.

प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी दे रहे बढ़िया ब्याज

भारत के प्राइवेट सेक्टर में कुछ ऐसे बैंक हैं जो सीनियर सिटीजन के लिए खजाने का पिटारा खोले हुए हैं. यह बैंक 3 साल की एफडी पर यस बैंक सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक 7.75 की दर से ब्याज दे रहा है. इसके अलावा आरबीएल बैंक 3 साल की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 7.70 की दर से पैसा दे रहा है. आईडीएफसी बैंक भी 3 साल की अवधि में जमा राशि पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.

सरकारी बैंक भी दे रहा बढ़िया ब्याज

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई 2 से 3 साल की एफडी पर 6.90% और 3-5 साल की एफडी पर 6.80 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.45% तक का शानदार रिटर्न देने का काम कर रहा है. वहीं, पंजाब नेशनल बैंक भी 3 साल की अवधि पर यह बैंक बुजुर्गों को 6.80% की दर से ब्याज दे रहा है.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...