SBI Scheme: भारतीय स्टेट बैंक की इस योजना में जमा करें 1 लाख रुपए, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 1 लाख 24 हजार रुपए 

3 Min Read
SBI gave a big gift, now this thing will reduce, announced a cut
SBI gave a big gift, now this thing will reduce, announced a cut

SBI Scheme: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं की ब्याज दरों में थोड़ी कटौती की है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 0.25% की कटौती के बाद लिया गया है। इसके बाद देश के लगभग सभी बड़े बैंकों ने अपने लोन और डिपॉजिट दोनों की ब्याज दरों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में SBI ने अपनी सेविंग स्कीम्स की दरों में भी संशोधन किया है।

हालांकि अच्छी बात यह है कि ब्याज दरों में मामूली कटौती के बावजूद SBI की कुछ FD योजनाएं अभी भी निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रही हैं। खासकर एक खास FD स्कीम है जिसमें सिर्फ ₹1 लाख का निवेश करके ग्राहक 24,604 रुपये तक का फिक्स्ड ब्याज पा सकते हैं।

 क्या हैं मौजूदा ब्याज दरें?

नई दरों के मुताबिक, SBI अब आम नागरिकों के लिए FD पर 3.50% से 7.05% तक ब्याज दे रहा है। पहले यह रेंज 3.50% से 7.25% तक थी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें अब 4.00% से 7.55% तय की गई हैं, जबकि पहले यह अधिकतम 7.75% थी। बैंक की 2 से 3 साल की एफडी स्कीम में अब आम ग्राहकों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिल रहा है। पहले ये स्कीम क्रमश: 7.00% और 7.50% ब्याज देती थीं।

एक लाख पर कितना मिलेगा फायदा?

अगर कोई ग्राहक एसबीआई की एफडी स्कीम में 3 साल के लिए ₹1 लाख जमा करता है तो ब्याज दर के हिसाब से उसे मैच्योरिटी पर कुल ₹1,22,781 मिलेंगे। इसमें ₹22,781 का तय ब्याज शामिल होगा। वहीं अगर निवेशक वरिष्ठ नागरिक है तो उसे ₹1,24,604 का रिटर्न मिलेगा, जिसमें ₹24,604 का ब्याज शामिल होगा।

FD दरों में मामूली कमी के बावजूद, सुरक्षा और स्थिरता के मामले में SBI की योजनाएं अभी भी एक अच्छा निवेश विकल्प बनी हुई हैं। खास तौर पर उन लोगों के लिए जो कम जोखिम पर सुनिश्चित रिटर्न चाहते हैं। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी इस योजना को और अधिक आकर्षक बनाता है।

Share This Article
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Exit mobile version