Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इतने प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी, जानिए पूरी डिटेल और calculation - Times Bull
G o o g l e Preferences

Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इतने प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी, जानिए पूरी डिटेल और calculation

Sanjay mehrolliya
April 17, 2025 at 2:18 PM IST

Salary Hike:  केंद्रीय कर्मचारियों को अपने वेतन में बड़े बदलाव का इंतजार है, जो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर 2.86 या 2.28 हो सकता है, जिससे मौजूदा वेतन में बड़ा उछाल आने की संभावना है।

लेकिन हकीकत यह है कि फिटमेंट फैक्टर न तो 2.28 होगा, न 2.86 और न ही 3 गुना। बल्कि यह परिस्थितियों, महंगाई और अनुमानित महंगाई भत्ते के आधार पर तय होगा। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिटमेंट फैक्टर 1.90 होने की संभावना है। अब समझते हैं कि ऐसा क्यों होगा और इसका वेतन पर कितना असर होगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

दूसरे वेतन आयोग से लेकर सातवें वेतन आयोग तक का औसत देखें तो 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सातवें वेतन आयोग में कुल वेतन बढ़ोतरी 14.27 फीसदी थी। अब जबकि आठवां वेतन आयोग बन चुका है, तो यह देखना काफी अहम होगा कि सरकार इस बार कितनी बढ़ोतरी की सिफारिश करती है। मौजूदा महंगाई भत्ते (डीए) को देखते हुए 1 जनवरी 2026 तक डीए 60 से 62 फीसदी हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई भत्ता 61 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल 55 फीसदी महंगाई भत्ता मंजूर है। अगर इस स्थिति पर यकीन किया जाए तो केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग में सिर्फ 18 फीसदी वेतन बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। लेकिन, अगर सैलरी में 24 फीसदी का उछाल आता है तो फिटमेंट फैक्टर ज्यादा हो सकता है। लेकिन, इसकी संभावना बेहद कम है।

फिटमेंट फैक्टर कितना होगा?

अब बात करते हैं फिटमेंट फैक्टर की। फिटमेंट फैक्टर की वैल्यू इस बात पर तय होती है कि उस वक्त महंगाई भत्ता कितना चल रहा है और सरकार या वेतन आयोग सैलरी में कितनी बढ़ोतरी तय करता है। अगर सैलरी की गणना इस तरह की जाए तो फिटमेंट फैक्टर की गणना महंगाई भत्ते और सैलरी जंप के हिसाब से निकलेगी। अब मान लेते हैं कि सामान्य स्थिति में महंगाई भत्ता 61 फीसदी है। वहीं, सैलरी में 18 फीसदी का उछाल आने की संभावना है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.90 ही रहेगा। ऐसे में कर्मचारियों के बेसिक सैलरी को फिटमेंट से गुणा करके नई सैलरी कैलकुलेट की जाएगी।

क्या 2027 तक करना होगा इंतजार?

नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। लेकिन, इसकी सिफारिशें आने और लागू होने में कुछ समय लगेगा। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर कितना तय हुआ है और सैलरी में कितना रिवीजन होगा। हालांकि, सबकुछ फाइनल होने के बाद कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही भुगतान किया जाएगा। मतलब, फाइनल होने के बाद जितने महीने तक एरियर मिलेगा, उतने महीने बाद तक एरियर मिलेगा।

क्या पुराना डीए मर्ज किया जाएगा?

अगर 1 जनवरी 2026 तक आठवां वेतन आयोग (8th pay commission latest update) लागू हो जाता है तो मौजूदा हालात को देखते हुए महंगाई भत्ता 61 फीसदी तक हो जाएगा. कर्मचारियों को यह उनके वेतन में मिलना ही चाहिए. लेकिन, अगर बेस ईयर बदलता है तो पुराने DA को मर्ज किया जा सकता है. हालांकि, सरकार ने अभी तक औपचारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा है. यह सब 8वें वेतन आयोग पैनल की सिफारिशों के बाद ही तय होगा. अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा और 61 फीसदी महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में मर्ज हो जाएगा.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES