राशन कार्ड में फैमिली मेंबर का नाम नहीं जुड़ रहा तो करें ये काम, इसको करें आप फॉलो

5 Min Read
If the name of the family member is not being added in the ration card, then do this work, follow this
If the name of the family member is not being added in the ration card, then do this work, follow this

नई दिल्ली: आधार कार्ड आने से पहले राशन कार्ड (Ration Card) सबसे जरूरी दस्तावेज था। इस कार्ड की मदद से न सिर्फ गरीबों को सस्ता राशन मिलता है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी किया जाता है। अगर आपके परिवार में कोई नया सदस्य आया है। या फिर परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं है, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आप खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक साइट पर जाकर आसान स्टेप्स में परिवार के नए सदस्य या सदस्यों का नाम जुड़वा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र चाहिए

आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं। वहीं, यह काम ऑफलाइन मोड में भी आसानी से किया जा सकता है। जब आप राशन कार्ड में नया सदस्य जुड़वाने जा रहे हैं, तो आपको आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर नई बहू का नाम जुड़वाना है, तो उसका आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी। अगर नए बच्चे का नाम जुड़वाना है, तो बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र चाहिए।

परिवार के सदस्यों का नाम ऑनलाइन कैसे जोड़ें?

अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक साइट पर जाएं।

यहां दिल्ली की साइट का लिंक दिया गया है (https://nfs.delhigovt.nic.in/)

आपको एक लॉगिन आईडी बनानी होगी। अगर आपके पास पहले से है, तो लॉग इन करें।

होम पेज पर आपको नए सदस्य का नाम जोड़ने या ‘नया सदस्य जोड़ें’ का विकल्प दिखाई देगा।

इस पर क्लिक करें। एक नया फॉर्म खुलेगा।

अपने परिवार के नए सदस्य की सारी जानकारी भरें।

आपको जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को भी अपलोड करनी होगी।

फिर फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाता है।

इससे आप पोर्टल में अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।

फॉर्म और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

अगर सब कुछ सही रहा, तो आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

नया राशन कार्ड एक हफ्ते के अंदर डाक के जरिए आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।

मोबाइल ऐप से परिवार के सदस्यों का नाम कैसे जोड़ें?

अगर आप घर बैठे ही परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। क्योंकि इस पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ये प्रक्रिया करनी होगी:-

अपने मोबाइल पर मेरा राशन ऐप 2.0 ऐप डाउनलोड करें।

आपको आधार आधारित ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।

इसके बाद आपको ऐप के लिए पिन सेट करना होगा।

पिन सेट करने से आपको बार-बार वेरिफिकेशन नहीं करना पड़ेगा।

लॉग इन करने के बाद पेज खुलेगा।

ऐप में आपको फैमिली डिटेल का ऑप्शन मिलेगा।

इस पर क्लिक करते ही परिवार के मौजूदा सदस्यों की जानकारी आ जाएगी।

आपको ऐड न्यू मेंबर ऑप्शन चुनना होगा।

एक फॉर्म खुलेगा, उसे सही से भरें।

सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आवेदन ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा।

रसीद नंबर से आप ऐप पर ही अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकेंगे।

ऑफलाइन प्रक्रिया कैसे करें?

आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र पर जाना होगा।

सभी दस्तावेज अपने साथ ले जाएं।

नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरें।

आवश्यक दस्तावेज जोड़ें।

अब आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म जमा करने के बाद अधिकारी आपको एक रसीद देंगे।

इस रसीद के जरिए आप वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

अधिकारी आपके फॉर्म की जांच करेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

सब कुछ सही होने पर परिवार के नए सदस्य का नाम कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी… इन दो योजनाओं में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज, जानें यहां कैसे उठाएं लाभ

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version