Railway News: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रेन में शुरू हुई ये खास सुविधा

Sanjay mehrolliya3 min read

Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों की यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए समय-समय पर नई सेवाएं शुरू करता रहता है। इसी कड़ी में अब रेलवे ने एक और अनूठी सुविधा शुरू की है। अब यात्रियों को यात्रा के दौरान कैश की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि ट्रेन में ही एटीएम मशीन लगा दी गई है।

यह सुविधा अभी ट्रायल

यह सुविधा अभी ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है और फिलहाल यह नांदेड़ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में ही उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य उन यात्रियों की मदद करना है जो कैश लेकर यात्रा नहीं करते और ऑनलाइन पेमेंट का भी इस्तेमाल नहीं करते।

आजकल ट्रेनों में चोरी की घटनाओं

आजकल ट्रेनों में चोरी की घटनाओं के कारण कई लोग कम कैश लेकर यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर रास्ते में पैसों की जरूरत पड़ जाए और ऑनलाइन पेमेंट भी संभव न हो तो परेशानी हो सकती है। ऐसे में ट्रेन में एटीएम की सुविधा काफी काम आ सकती है।

रेलवे का कहना है कि इस ट्रायल के दौरान यात्रियों की सुविधा, नेटवर्क कनेक्शन, सुरक्षा और गोपनीयता जैसे अहम पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। इस नई सेवा से यात्रियों की यात्रा न केवल आरामदायक बल्कि अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक भी हो सकेगी।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com