2 हजार देकर बुक कर लें160km रेंज वाली Pmv की ये कार, कीमत भी है काम

3 Min Read
Pmv eas e
Pmv eas e

Pmv eas e-Car: मुंबई बेस्ड स्टार्टअप कंपनी पीएमवी की ओर से भारतीय इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी एक छोटी 2 सीटर पीएमवी ईज ई (Pmv eas e-Car) इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया गया है. अगर आप डेली यूज के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन और इसे एक बार के फुल चार्ज करने के बाद आप 160 किलोमीटर तक चला सकते हैं. देखें कीमत और खासियत.

Pmv eas e बैटरी और पावर

इस इलेक्ट्रिक कार को बेहतर रेंज देने के लिए इसमें 48w की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही इसमें 13.6 हॉर्स पावर और 50 न्यूटन मीटर का आउटपुट देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर भी दिया गयाहै. इसे तीन ड्राइविंग रेंज में आप सड़कों पर चला सकते हैं.

चार्जिंग टाइम और रेंज

इसमें लगी हुई बैटरी को फुल चार्ज करने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग जाता है और एक बार के फुल चार्ज करने के बाद इसे 120 किलोमीटर 160 किलोमीटर और 200 किलोमीटर तक की रेंज के साथ चला सकते हैं जो अलग-अलग ड्राइविंग रेंज अनुसार तय किया गया है.

फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स भी हैं

इसमें कंपनी ने सेफ्टी का खास ख्याल रखते हुए ड्राइवर के सामने एयरबैग और आगे पीछे बैठने वाले दोनों पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर कैमरा के साथ स्टेरिंग माउंटेन कंट्रोल, इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए ब्लूटूथ इनेबल ऑडियो सिस्टम, कुछ कंट्रोल एलईडी हेडलाइट के साथ एलईडी स्क्रीन और कुछ रिमोट फंक्शन दिया है.

Pmv eas e की कीमत

इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में 4.79 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत के साथ लॉन्च किया है. अगर आप हर रोज घर से ऑफिस या डेली यूज के लिए एक छोटी और कम बजट वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे थे तो यह इलेक्ट्रिक कार के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जिसे आप देख सकते हैं. वही अभी इसे आप केवल 2 हजार रुपए की प्री-बुकिंग टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं.

Share This Article
Exit mobile version