G o o g l e Preferences

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार करेंगे राष्ट्र को संबोधित, रात 8 बजे कार्यक्रम

vipin kumar
May 12, 2025 at 5:56 PM IST · 1 min read

PM Modi Speech Updates: भारत और पाकिस्तान (india-pakistan) में सीजफायर के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (pm narender modi) पहली बार राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं, जिनके भाषण पर दुनियाभर की नजरें टिकी होंगी. पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन रात 8 बजे से होगा. उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor) से जुड़ी जानकारी देश के सामने रख सकते हैं.

दरअसल, भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर लिया है. भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को मौत खाना बना दिया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का परिवार भी इस हमले में स्वाह हो गया था. इसके परिवार के 10 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

फिर सीजफायर पर बनी सहमति

ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान को घना नुकसान पहुंचा, जिसके चलते दोनों देशों के बीच चार दिन तक तनातनी का माहौल रहा. पनपते युद्ध के हालात के बीच पाकिस्तान ने पीछे हट गया और उसने भारत से सीजफायर करने की पहल की. दोनों देशों की एकजुटता से सीजफायर पर सहमति बन गई.

इसका ऐलान भी खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया. हालांकि, सीजफायर पर राजीनामा होने के बाद भी उसकी सेना ने एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर दी थी, जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया. भारत की सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया. आतंकियों की कमर तोड़ कर रख दी.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हो सकती चर्चा

ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के समय पीएम नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के संपर्क में थे. उन्होंने तीनों सेनाओं से मुलाकात की और पाकिस्तान के साथ बिगड़ते हालात पर चर्चा की.

मोदी के साथ बैठक में तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए. मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद थे। शाम को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओएस के बीच सीजफायर को लेकर चर्चा भी होगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES