Petrol-Diesel Price Today: पश्चिमी एशिया में तनाव का असर वैश्विक मार्केट के साथ-साथ अब आम नागरिकों की जेब पर पड़ रहा है. अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़े हुए चल रहे हैं, जिससे हर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. हालात इतने बदतर हैं कि भारत में भी आखिरी दस दिन में तीन बार पेट्रोल-डीजल महंगा हो चुका है.
कुल मिलाकर अभी तक करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. 24 मई 2026 की सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. बावजूद इसके अगर आप पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करना चाहते हैं तो पहले शहर-वाइज एक लीटर का प्राइस चेक कर स कते हैं.
इन शहरों में चेक करें पेट्रोल की कीमत
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 110.61 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती दिखी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट 108.45 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है. इसके अलावा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 105.38 रुपये प्रति लीटर लीर दर्ज की गई. दिल्ली से सटे गुड़गांव में पेट्रोल का प्राइस 100.16 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है.
दिल्ली एनसीआर में नोएडा में पेट्रोल का भाव 99.51 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती दिखी. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 108.09 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की गई है. भुवनेश्वर में पेट्रोल का रेट कुल 106.10 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किए जा रहे हैं.
इन शहरों में चेक करें डीजल की कीमत
कोलकाता में डीजल की कीमत 97.02 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है. मुंबई में डीजल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिख रही है. चेन्नई में डीजल का भाव 97.08 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है. नोएडा में डीजल की कीमत कुल 92.84 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है.
बेंगलुरु में डीजल की कीमत 95.99 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है. भुवनेश्वनर में डीजल का भाव कुल 97.73 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है. चंडीगढ़ में डीजल का 86.94 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है.
हैदराबाद में डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करता दिख रहा है. जयपुर में डीजल की कीमत 95.05 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है. लखनऊ में डीजल की कीमत कुल 92.64 रुपये प्रति लीटर तक दिख रही है.










