Modi Cabinet Meeting: आतंकियों का खात्मा करेगी सेना! बैठक में आज होगा चौंकाने वाला फैसला

vipin kumar4 min read

PM Modi Cabinet Panel Meet Today 30 April: जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत के बाद अभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है. देशभर में लोग जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर सरकार से बदला लेने की मांग कर रहे हैं. वैसे भी मोदी सरकार (modi government) ने सेना को सबक सिखाने के लिए खुली छूट दे दी है.

बुधवार यानी आज कैबिनेट बैठक होगी,जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. यह बैठक पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी. बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसके साथ ही आज सुरक्षा मामलों की समिति सीसीएस की बैठक होगी. बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

केंद्र सरकार ने सेना को दी एक्शन लेने की छूट

पहलगाम में आतंकी हमले (pahalgam terror attack) के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (narender modi) भी सैन्य उच्च अधिकारियों से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं. बीते दिन मंगलवार को उन्होंने आतंकवाद पर करार प्रहार करने के लिए सेना को पूरी छूट दी दी है. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ ही सेना,नौसेना और वायु सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे थे.

इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी को संबोधित करते हुए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बैठक में मोदी ने आतंकवाद और उसके पनाहगारों पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर करारा प्रहार हमारा राष्ट्रीय संकल्प है. उन्होंने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमता में पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें “हमारी प्रतिक्रिया के तौर-तरीकों,लक्ष्यों और टाइमिंग के बारे में निर्णय लेने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता है.

आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद सैन्यबल हाई अलर्ट पर है. नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विशिष्ट इकाइयों को ऑपरेशन रेडीनेस मोड में रखा गया है. ड्रोन,सेटेलाइट इमेजरी और इलेक्ट्रॉनिक इंटरसेप्ट्स पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्चपैड्स की गहन निगरानी कर रहे हैं.

Latest News

vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost…