दिल्‍ली आज बारिश का अनुमान, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जानिए मौसम का हाल - Times Bull
G o o g l e Preferences

दिल्‍ली आज बारिश का अनुमान, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Kumar Ajeet
July 2, 2025 at 10:41 AM IST
Updated: July 2, 2025 at 4:23 PM IST

Aaj Ka Mausam Updates. देश के हर हिस्से में लगभग मानसून पहुंच चुका है। जिससे  कई प्रदेशों में भारी वार्षिक बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में इस समय भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के राष्ट्रीय राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है, लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने मानसून बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। हम आप को यहां पर देश के कई हिस्सों का मौसम अपडेट दे रहे है।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड से राज्य में आने वाले दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होगी। मुंबई वासियों को मानसून की तेज बारिश से राहत मिली है।

देश में भारी वर्षा का अपडेट

आईएमडी के ताजा अपडेट में पूर्वी राजस्थान, एमपी, यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। जिसके साथ ही यहां पर कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा के अनुमान है। तो वही छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

तो पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात राज्य, झारखंड, तेलंगाना, कोंकण और असम में अलग-अलग स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश होने से कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए है।

अगले 24 घंटे के लिए मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अपडेट जारी किया है, जिससे यहां पर देश के कई राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पूर्वी गुजरात जैसे प्रदेशों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी वर्षा हो सकती है।
तो वही पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की होने की संभावना जताई है।

Latest News

Must Read

Trending Now

10+ New Articles