Holika Dahan 2025: होलिका दहन में क्या डालें और क्या नहीं, जान लें ये अहम बात!

3 Min Read
Holika Dahan

What Should Offer To Holika : सनातन धर्म में होली के त्योहार का काफी ज्यादा महत्व दे रखा गया है। इस त्योहार कि खास बात ये है कि रंग को खेलने के साथ – साथ होलिका दहन भी हर्ष और उल्लास के साथ मिल – जुल कर मनाई जाती है। वहीं, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन के महीने के शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है, ये तो आप सभी लोग जानते ही होंगे।

इस वर्ष यानि कि साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च  को है और 14 मार्च को होली खेली जाएगी। अभी से ही होलिका दहन कि तैयारियां भी प्रारम्भ हो चुकी हैँ, क्योंकि इसके लिए लकड़ी और उपले को पहले से ही एकत्रित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैँ आर्थिक तंगी से छुटकारा, तो ये वास्तु के उपाय हैँ बहुत काम के!

वहीं, इसमें ग़ुलाल समेत अन्य सामग्री भी मिलाई जाती हैँ। होलिका दहन कि खास बात ये भी है कि इसकी अग्नि को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। पर जाने – अनजाने में कई बार ऐसा भी हो जाता है कि अपवित्र चीजें भी डाल दी जाती हैँ। जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: जानें कि पूर्णिमा का त्यौहार रखा जाएगा कब? शुभ मुहूर्त व उपाय यहाँ है सब कुछ!

जानें होलिका दहन में क्या – क्या डालना चाहिए और क्या नहीं?

 • होलिका दहन में क्या – क्या डालना चाहिए :

– होलिका कि अग्नि में नारियल का बूरा डालना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

– होलिका कि अग्नि में कपूर डालने से भी शुभ फलों कि प्राप्ति होती है।

– होलिका दहन में अग्नि समेत ताजे फूलों को डालना भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

– होली कि अग्नि में उपले व हल्दी भी अर्पित कर सकते हैँ।

– होली कि अग्नि में घी में भिगोये गए पान के पत्तों को भी डाल सकते हैँ।

अब ये जान लें कि होलिका कि अग्नि में किन – किन चीजों को नहीं डाल सकते हैँ:

-होलिका कि अग्नि में सूखे और मुरझाए फूलों को नहीं डालना चाहिए। वरना नकारात्मकता बढ़ सकती है।

– होलिका कि अग्नि में पानी वाले नारियल को नहीं डालना चाहिए।

– होलिका कि आग में टूटे हुए घर के सामान को भी नहीं डालना चाहिए। वहीं, टूटी हुई लकड़ियों को डालना भी बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। क्योंकि ये नकारात्मकता को बढ़ाने का काम करते हैँ, इसलिए विशेष रूप से इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Share This Article
Exit mobile version