Kia अपनी Seltos Hybrid और इलेक्ट्रिक कारों से भारत में मचाएगा धमाल,Maruti और Toyota की बढ़ी टेंशन

Mobin Akhter4 min read

अगर आप हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं,तो आपके लिए एक खुशखबरी है! Kia ने अपने ग्लोबल प्लान में भारत को प्राथमिकता देते हुए Seltos Hybrid और कई नई इलेक्ट्रिक कारों की घोषणा की है। यह मूव Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। तो चलिए,डिटेल में जानते हैं कि Kia कैसे भारतीय मार्केट में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का तूफान लाने वाला है!

Read More – Bajaj Dominar 400: KTM Duke की लंका लगाने आई Bajaj की यह स्ट्रीट बाइक,जाने संपूर्ण डिटेल्स

Read More – Getting Shocked by Your Cooler? Know the Real Reason and Fix It Fast

Kia Seltos Hybrid

Kia ने हाल ही में अपने CEO इन्वेस्टर डे में “Plan S” स्ट्रैटेजी अपडेट की है,जिस में 2030 तक कंपनी का टारगेट 4.19 मिलियन ग्लोबल सेल्स का है। इसमें से 2.33 मिलियन कार इलेक्ट्रिफाइड होंगे,जिनमें 1.07 मिलियन हाइब्रिड (xHEV) और 1.26 मिलियन बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEV) शामिल हैं।

इसी प्लान के द्वारा Kia ने Seltos Hybrid को ग्लोबली लॉन्च करने की पुष्टि की है। अगर भारत में इसकी डिमांड अच्छी रही,तो Kia इसे जल्द ही यहां भी ला सकता है।

खासियत

इसके खासियत की बात करे तो ग्लोबल मार्केट में Seltos Hybrid Kia Niro जैसा हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल कर सकता है,जिसमें

हालांकि भारत के लिए Kia 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले वर्जन पर भी काम कर रहा है,ताकि कीमत को कंट्रोल किया जा सके। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2026 तक भारत में Seltos Hybrid लॉन्च हो सकते हैं।

Kia की प्लानिंग

अगर बात करे Kia की प्लानिंग के बारे में तो Kia ने भारत को अपने ग्लोबल स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा बताया है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक भारत में हर 100 Kia कारों में से 43 हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक हों। इसके लिए Kia Seltos Hybrid,Carens EV,New Syros EV और प्रीमियम MPV – ICE और EV दोनों वर्जन को लॉन्च करेगी।

Read More – Myanmar Earthquake: 5.5 Magnitude Quake Strikes Near Mandalay and Naypyidaw

Read More – Is Motorola Edge 60 Fusion Worth It? 8 Key Features to Check Out

इसके अलावा,Kia EV2,EV3,EV4 और EV5 जैसी नई इलेक्ट्रिक कारों को भी ग्लोबली लॉन्च करेगा,जिनमें से कुछ भारत तक पहुंच सकती हैं।

Latest News

Mobin Akhter

I am Mobin Akhter,A dedicated content writer with expertise in automobile and gadget topics,actively writing since 2022. Known for creating simple,engaging,and informative content. Currently working with…